फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Clouds prevailing throughout the day, it may rain from today

मौसम में बदलाव, दिनभर छाए रहे बादल, आज से हो सकती है बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Clouds prevailing throughout the day, it may rain from today
प्रदेश सहित जिले में मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। मंगलवार को जहां दिनभर बादल छाए रहे, वहीं बुधवार से मकर संक्रांति तक लगभग हर रोज बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार रात से उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में अच्छी बरसात का पूर्वानुमान जताया है। पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बाद तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिण पश्चिमी, दक्षिण, दक्षिण पूर्वी हवाएं चलेगी, जो नमी वाली होंगी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर और शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादल छाने से ठंड ने भी अपना असर दिखाया। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं, करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली ठंडी हवाओं ने भी लोगों में सिहरन पैदा की।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने किसानों को सूचित किया है कि हरियाणा में 5 से 9 जनवरी तक गरज, चमक के साथ बारिश होगी और तेज हवा चलेगी। इसके बाद 11 से 13 जनवरी तक भी बारिश व बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश गेहूं व गन्ने की फसल के लिए रामबाण का काम करेगी। सरसों, जौ समेत सब्जी की फसल को भी फायदा होगा। हालांकि तेज बारिश होने की स्थिति में सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने कहा था कि 4 जनवरी की सुबह से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर में आसमान पर बादल घुमड़ आएंगे। दोपहर से कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, हल्की बरसात हो सकती है। इसके बाद 5 से 8 जनवरी को बारिश का फैलाव काफी जगह होगा। अनके स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर तेज बरसात के आसार भी हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कुछ स्थानों पर बादलों की गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की जा सकती है। हवा की रफ्तार 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश के सभी जिलों में 75 से 100 प्रतिशत हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर 2 दिन के दौरान अच्छी बारिश हो सकती है।
मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने और दो-तीन बार हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति गति 6 से 10 किलोमीटर और वातावरण में नमी की मात्रा 57 प्रतिशत तक दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में बादलों और बारिश के होने से 5 से 8 जनवरी को दिन का तापमान गिरेगा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 6 जनवरी के बाद एक और ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 7, 8 व 9 जनवरी को उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है। इसलिए लगातार एक सप्ताह अर्थात करीब 13 जनवरी तक बारिश का मौसम बना रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। वहीं, 5 से 13 जनवरी तक लगभग हर रोज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 4 से 6 जनवरी के दौरान तीव्र मौसमी हलचल संभवावना है। इसमें बिजली गिरना, बादलों की तेज गरज के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। हवा की रफ्तार गरज के बादलों के दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की जा सकती है।
- डॉ. डीएस बूंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed