फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   clinic, seal, health Department

स्वास्थ्य विभाग ने किया क्लीनिक सील

Thu, 08 May 2014 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 08 May 2014 05:42 PM IST
विज्ञापन
clinic, seal, health Department
सनौली में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झांबा कालोनी में अवैध क्लीनिक को सील कर दिया है। क्लीनिक को 12वीं कक्षा की एक छात्रा चला रही थी।
विज्ञापन


विभाग की टीम ने दवाओं और उपकरणों को भी सील कर दिया है। इसकी कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम वीरवार को झांबा कालोनी में पहुंची।

टीम की अगुवाई स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुधीर बतरा कर रहे थे। ड्रग्स कंट्रोलर डॉ. गुरचरण सिंह और डा. श्यामलाल साथ रहे।

उनको यहां अवैध तरीके से क्लीनिक चलाने की रिपोर्ट थी और निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता के आदेश थे। स्वास्थ्य अधिकारियों की जांच-पड़ताल में सामने आया कि उक्त क्लीनिक को 12वीं कक्षा की एक छात्रा चला रही थी।

चिकित्सकों को चेकिंग के दौरान दो महिलाओं को ग्लूकोज लगा मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख छात्रा और मरीजों ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उनको रोक लिया।
विज्ञापन


उन्होंने उपचाराधीन मरीजों, आसपास के लोगों और उक्त लड़की के बयान दर्ज किए। क्लीनिक से 16 प्रकार की दवाइयां और चिकित्सा में प्रयोग होने वाले उपकरणों को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक प्राइवेट अस्पताल में सीख इलाज करना
छात्रा ने एक प्राइवेट अस्पताल में मरीजों का इलाज करना और दवाओं की जानकारी ली। वह लंबे समय से वहां पर जा रही थी। इसके बाद उसने कालोनी में अपना क्लीनिक शुरू कर दिया। कालोनी के लोगों को समय पर आराम लगने लगा और क्लीनिक की मांग बढ़ गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed