फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Clerks on strike, registries affected

Panipat News: लिपिक हड़ताल पर, रजिस्ट्रियां प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Clerks on strike, registries affected
पानीपत। सरकारी लिपिक तीन दिन की हड़ताल पर हैं। आज हड़ताल का अंतिम दिन है। मंगलवार को क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले पहले दिन ही 350 में से 270 लिपिक हड़ताल में शामिल रहे। लिपिक के हड़ताल पर जाते ही सरकारी कार्यालयों में पहले दिन ही काम प्रभावित हो गया। पानीपत तहसील में सामान्य दिनों से रजिस्ट्री कम हुई। वहीं, नई रजिस्ट्री मार्क नहीं की गई। ऐसे में लोगों की रजिस्ट्री और अन्य कार्यों को लेकर चिंता बढ़ गई है। लिपिकों ने मंगलवार को जिला सचिवालय के सामने एलिवेटेड हाईवे के नीचे रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोसायटी के प्रधान बलविंद्र सिंह ने कहा कि पिछले साल भी लिपिक वर्ग अपनी मांग मूल वेतन 35400 करने को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। पिछले साल 42 दिन की हड़ताल पर बैठे थे। सरकार ने 15 अगस्त 2023 को उनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया है। लिपिक की हड़ताल के 42 दिन में से 35 दिन को ड्यूटी समय माना जाना था।
विज्ञापन

बाकी सात दिन का अर्जित अवकाश काटा जाना था। इसके बाद सरकार ने लिपिक वर्ग के कार्यों की समीक्षा के लिए तीन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और दो लिपिक वर्ग के प्रतिनिधियों की पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी ने तीन महीने में लिपिक वर्ग के कार्यों की समीक्षा करने के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी। सरकार ने कार्य समीक्षा करने के बावजूद लिपिक वर्ग को 35400 मूल वेतन देने की बजाय 21700 दिया। यह लिपिक वर्ग के साथ मजाक है। उनकी हड़ताल बुधवार को भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed