फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cleaner and transporter died due to poisonous sewer gas, third survived

Panipat News: सीवर की जहरीली गैस से सफाईकर्मी और बचाव में उतरे ट्रांसपोर्टर की मौत, तीसरा बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Cleaner and transporter died due to poisonous sewer gas, third survived
पानीपत। बरसत रोड नूरवाला चौक पर सीवर की गैस चढ़ने से बड़ा हादसा हो गया। यहां 15 फुट गहरे सीवर की जहरीली गैस चढ़ने से एक सफाईकर्मी और उसके बचाव में उतरे ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। जबकि ट्रांसपोर्टर के बड़े भाई को लोगों ने बचा लिया। पुलिस प्रशासन ने दोनों को बाहर निकालने के लिए आधे घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। प्रथम दृष्ट्या सफाई का ठेका लेने वाली कंपनी आईएनडी की लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने बिना उपकरण के सफाईकर्मी को अकेले सीवर की सफाई के लिए भेज दिया, जबकि यह काम सीवरमैन का होता है। नगर निगम की सीवर लाइन निर्माणाधीन बताई जा रही है। तहसील कैंप थाने की पुलिस ने सुपरवाइजर और कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हादसा बृहस्पतिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ।
विज्ञापन

नूरवाला निवासी जय भगवान (35) आईएनडी कंपनी के अंतर्गत सफाईकर्मी था। उसे सीवर की सफाई के लिए भेजा गया था। उसने जैसे ही मैनहोल का ढक्कन हटाया, जहरीली गैस बाहर निकली और उसकी चपेट में आकर वह बेहोश होकर सीवर में गिर गया। पॉल ब्रदर्स ट्रांसपोर्ट का संचालक इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी सुरेंद्र उर्फ सिंदर (25) अपने ऑफिस से उसे बचाने के लिए आया। वह हाथ पकड़कर सफाईकर्मी को बाहर खींचने लगा। कुछ ही सेकेंड में जहरीली गैस के चलते वह भी नीचे जा गिरा। ट्रांसपोर्टर का बड़ा भाई रविंद्र उन्हें बचाने के लिए रस्सी बांधकर नीचे उतरा। वह भी बेहोश हो गया। लोगों ने उसे बाहर खींच लिया। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। डीएसपी संदीप और तहसील कैंप थाना पुलिस प्रभारी ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने नगर निगम, कंपनी और सुपरवाइजर को जिम्मेदार ठहराया। आरोप है कि सफाईकर्मी को सीवर की सफाई के लिए बिना सुरक्षा उपकरण भेज दिया। परिजनों ने आईएनडी कंपनी के खिलाफ इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने देर शाम दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आईएनडी कंपनी के संचालक कृष्ण हुड्डा ने बताया कि ऐसा कोई हादसा उनकी जानकारी में नहीं है। उनके पास सीवर सफाई से संबंधित कोई कार्य नहीं है।
विज्ञापन


मृतक सफाईकर्मी के पिता की शिकायत पर सुपरवाइजर जसवीर और आईएनडी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फूल कुमार, प्रभारी, तहसील कैंप थाना

सीवर हादसे की जांच कराई जाएगी। इसमें जिसकी भी लापरवाही मिलेगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है।
- राहुल नरवाल, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed