फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Classmates looted 50 thousand after beating ITI student

Panipat News: आईटीआई के छात्र से मारपीट कर सहपाठियों ने लूटे 50 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Classmates looted 50 thousand after beating ITI student
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



इसराना। गांव नौल्था ब्राह्मण माजरा रोड पर रजबाहे के पास दो बाइकों पर सवार होकर आए पांच युवकों ने छात्र की बाइक रुकवाकर मारपीट कर 50 हजार लूट लिए। लूटपाट का आरोप साथी छात्रों पर ही लगा है। मारपीट में घायल छात्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। यहां उनके प्राथमिक उपचार के बाद इसकी शिकायत इसराना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।


पुलिस को दी शिकायत में सुरेश उर्फ सुरेंद्र कुमार निवासी ब्राह्मण माजरा ने बताया कि उसका बेटा अभिषेक आईटीआई नौल्था का छात्र है। उसने नौल्था में अपने मित्र सुशील के पास 50 हजार रुपए भिजवाने थे। उसने पचास हजार रुपये बेटे अभिषेक को दे दिए। अभिषेक को सुशील नहीं मिल पाया। अभिषेक जब अपने साथी अंकित के साथ घर वापस आ रहा था तो नौल्था ब्राह्मण माजरा के बीच दो बाइकों पर सवार हो कर आए पांच युवकों ने उसके बेटे अभिषेक की बाइक रुकवा कर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान बेटे के सहपाठी लवकुश निवासी बांध व अंकित आ गए। सभी के हाथों में लाठी डंडे थे। उन्होंने बेटे के साथ मारपीट कर पचास हज़ार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed