फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Clash between postal Kanwadis over offering water, five injured in attack

Panipat News: डाक कांवड़ियों के बीच जल चढ़ाने पर टकराव, हमले में पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Clash between postal Kanwadis over offering water, five injured in attack
डाक कांवड़ियों के बीच जल चढ़ाने पर टकराव, हमले में पांच घायल
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 क्षेत्र के पसीना खुर्द गांव में शिव मंदिर में कांवड़ियों की ओर से जल चढ़ाते समय दो गुटों में टकराव हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को जल चढ़ाने से रोक दिया। जब इसका विरोध किया गया तो उन पर हमला कर दिया।
जिससे पांच लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। टकराव की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को बुलाया है। फिलहाल पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है।
विज्ञापन

पसीना खुर्द के पवन ने बताया कि उनके गांव के दो ग्रुप डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। वापस लौटते समय दोनों के बीच गांव में पहले पहुंचकर जल चढ़ाने की बात पर छींटाकशी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन का आरोप है कि दूसरे ग्रुप ने उन पर बीच रास्ते में हमला कर दिया था। उन्होंन इसकी सूचना ग्राम सरपंच को दी। सरपंच ने दूसरे पक्ष के लोगों से बात की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद सरपंच शामली पहुंचे। जहां पर एक गुट खड़ा था।

दोपहर बाद जब वह गांव में पहुंचे तो वहां पर दूसरे ग्रुप के 30-40 व्यक्ति पहले से लाठी डंडों से लैस होकर तैयार बैठे थे। जैसे ही वे गांव की परिक्रमा कर शिव मंदिर में पहुंचे उन्हें जल चढ़ाने से रोक दिया और उन पर हमला कर दिया। घायलों को मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। उधर, गांव में जल चढ़ाने पर दो पक्षों में टकराव की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-29 पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाकर वार्ता की।
देर शाम तक गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed