फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   City's pollution level in green zone, AQI 76

शहर का प्रदूषण स्तर ग्रीन जोन में, एक्यूआई 76

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
City's pollution level in green zone, AQI 76
पानीपत। सितंबर 2021 के बाद इस साल जनवरी में लगातार पांच दिन से पानीपत का प्रदूषण स्तर ग्रीन जोन में है। मंगलवार को पानीपत का एक्यूूआई 76 दर्ज किया गया। शहर की हवा फिलहाल स्वास्थ्य के लिए ठीक चल रही है। इससे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी संतुष्ट है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि पानीपत के बेहतर प्रदूषण स्तर का काम एनसीआर में ग्रैप का लागू होना भी है। एनजीटी ने उद्योगों में फिलहाल जेनरेटर सेट पर प्रतिबंध लगाया है। नाइट कर्फ्यू के कारण वाहनों का आवागमन भी कम है। यह भी पानीपत के प्रदूषण स्तर का ग्रीन जोन में आने का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

पर्यावरण मामलों के एक्सपर्ट डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि चार दिन में शहर में बूंदाबांदी हुई है। इससे स्मॉग की परत टूटी है। बरसात में धूल के कण बह गए हैं। 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे धूल के कण व धुआं जमीन से ऊपर उठ गया है। इसलिए प्रदूषण स्तर में काफी सुधार हुआ है। जनवरी माह में प्रदूषण स्तर में काफी सुधार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शिफ्ट में चल रहे हैं उद्योग
उद्योग पिछले एक माह से एक शिफ्ट में चल रहे हैं। अधिकतर उद्योगों में रात को उत्पादन बंद पड़ा है। प्रतिबंधित फ्यूल का प्रयोग करने वालों पर प्रदूूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई कर रहा है। इसलिए उद्योगों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला धुआं नहीं निकल रहा है। एनजीटी ने उद्योगों में फिलहाल जेनरेटर सेट भी बंद किए हैं। यह भी प्रदूषण स्तर में सुधार आने का बड़ा कारण है।

पिछले पांच दिन का एक्यूआई
7 जनवरी- 99
8 जनवरी- 96
9 जनवरी- 55
10 जनवरी- 77
11 जनवरी- 76
हवा व बरसात से भी टूटी प्रदूषण की परत
ग्रैप के तहत फिलहाल उद्योगों में जनरेटर सेट बंद हैं। प्रतिबंधित फ्यूल का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। ये भी प्रदूषण स्तर में गिरावट आने का कारण है। हवा व बरसात से भी प्रदूषण की परत टूटी है। पिछले पांच दिन से पानीपत का प्रदूषण स्तर ग्रीन जोन में है।
कमलजीत सैनी, रिजनल ऑफिसर, एचएसपीसीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed