फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   City residents should be ready to face the problem for the destitute cows

अब नैन गोभ्यारण भी निगम से जोड़ गया हाथ, पशुओं को लेने से किया इंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
City residents should be ready to face the problem for the destitute cows
पानीपत। शहरवासी बेसहारा गोवंशों की समस्या को लेकर तैयार रहें, क्योंकि अब नैन गोभ्यारण ने भी निगम से हाथ जोड़ लिए हैं और निगम की ओर से भेजे जाने वाले पशुओं को लेने से मना कर दिया है। बुधवार की रात को शहर से पशु पकड़ने वाली एजेंसी 80 पशु लेकर नैन गोशाला पहुंची। प्रबंधन कमेटी ने गेट बंद कर लिए और पशुओं को लेने से मना कर दिया। गोशाला कमेटी ने कहा कि निगम और नेताओं ने पशुओं को यहां छोड़ने के नाम पर इनके चारे और रखरखाव खर्च देने का वादा किया था। कई बार बैठक भी की, पक्का आश्वासन भी दिया लेकिन इसके बाद भी कोई मदद नहीं की। अब तक निगम यहां करीब एक हजार पशु छोड़ चुका है। अब उनकी क्षमता पूरी हो चुकी है। इससे ज्यादा अगर पशु लेंगे तो या तो वे भूखे या सुविधाओं की कमी से मर जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद एजेंसी कर्मचारियों ने गोशाला प्रबंधक कमेटी से काफी मिन्नतें की तो उन्होंने दरवाजा खोला और पशुओं को छोड़ा लेकिन ये भी स्पष्ट किया कि आगे से वे पशुओं को लेकर वहां नहीं आएंगे। दूसरी ओर निगम और शहर के नेताओं ने यही हाल बरसत रोड स्थित श्रीराधा कृष्ण गोशाला का भी बनाया। यहां भी मदद के बड़े बड़े वादे किए, लेकिन आज तक खाली जमीन के गड्ढ़े तक नहीं भरे जा सके, जिसकी वजह से वह गोशाला भी पशुओं से भर चुकी है।
विज्ञापन

शहर में बेसहारा गोवंशों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। कई लोगों की जान तक जा चुकी है। इनके बाद शहर के नेेताओं ने आंसू भी टपकाए और बड़े-बड़े वादे भी किए। नैन गोभ्यारण और बरसत रोड की गोशाला संचालकों से बैठक कर उन्हें पशु रखने के लिए मनाया। मदद का भरोसा भी दिया लेकिन कुछ ही दिनों में सबसे भरोसे फेल साबित नजर आए। अब शहरवासियों को इस मुुसीबत से खुद ही लड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed