फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   City government sworn in, mayor's office not ready

Panipat News: शहर की सरकार ने ली शपथ, मेयर का कार्यालय नहीं तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
City government sworn in, mayor's office not ready
पानीपत। शहर की सरकार ने पंचकूला में शपथ ले ली। नगर निगम मेयर का कार्यालय अब तक तैयार नहीं कर पाया है। पहले एग्रो मॉल में निगम कार्यालय शिफ्ट करने के साथ मेयर कार्यालय भी वहीं बनाने का दावा किया गया था। पालिका बाजार स्थित कार्यालय भी मेयर के पुराने कार्यालय को भी तैयार नहीं कर पाया है। ऐसे में मेयर को अभी कार्यालय के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर निगम मेयर कोमल सैनी और सभी 26 पार्षदों ने मंगलवार को पंचकूला में एक साथ शपथ ली। करनाल मंडल आयुक्त राजीव रत्न ने उनको शपथ दिलाई। कोमल सैनी ने मंच और सभी पार्षदों ने पीछे सभागार में शपथ ली।
विज्ञापन


नगर निगम ने मेयर और पार्षदों के लिए बस की व्यवस्था की गई थी। कुछ पार्षद बस में गए, जबकि अधिकतर पार्षद अपने वाहनों में पंचकूला पहुंचे। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज और डीएमसी अरुण भार्गव भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए। तीनों निर्दलीय पार्षद भी अपने वाहनों में पंचकूला पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के दो भवनों में कार्यालय हैं। इनमें एक जगह भी मेयर के लिए कार्यालय नहीं बनाया जा सका है। पूर्व मेयर के कार्यालय पर निगम अधिकारियों ने अपना कार्यालय शिफ्ट कर लिया है। अधिकारी एग्रो मॉल में कार्यालय शिफ्ट करने की तैयारी में थे। वहां पर अभी काम बाकी है। इसको चालू करने में एक या दो महीने का समय लग सकता है।
मेयर कोमल सैनी ने बताया कि निगम चुनाव में शहर के लोगों ने रिकॉर्ड वोट के साथ जीत दिलाई है। वे उनके रिकॉर्ड को कायम रखेंगी और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उनकी जिम्मेदारी बढ़ी है। वे इसको निर्वहन करेंगी। शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। इसके लिए निगम अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। हाउस की बैठक के लिए सभी पार्षदों के साथ चर्चा करेंगे और इसे जल्द ही कराने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही लोगों को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी।








वर्जन :

पंचकूला में मंगलवार को शपथ ली है। मैं अपनी शपथ पर कायम रहूंगी। पानीपत शहर के लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करुंगी। मेरा कार्यालय अभी तैयार नहीं हुआ हैं। मैं एक या दो दिन में कार्यालय जाना शुरू कर दूंगी।



कोमल सैनी, मेयर।




वर्जन :
मेयर और पार्षदों ने पंचकूला में शपथ ली है। मेयर का कार्यालय तैयार कराया जा रहा है। इसको एक या दो दिन में पूरा करा दिया जाएगा।
डॉ. पंकज यादव, आयुक्त, नगर निगम।












विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article