फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Citizens entangled in the area of property tax and covered area

प्रॉपर्टी टैक्स के क्षेत्र और कवर्ड एरिया में उलझे शहरवासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Citizens entangled in the area of property tax and covered area
पानीपत। नगर निगम के निगम आयुक्त आर के सिंह व अन्य के साथ बैठक करते हुए विधायक प्रमोद विज। - फोटो : Panipat
पानीपत। प्रॉपर्टी टैक्स के गलत सर्वे के कारण शहर के लोग प्रॉपर्टी टैक्स के एरिया और कवर्ड एरिया में उलझते जा रहे हैं। इसके चलते लोगों को अपनी संपत्तियों की रजिस्ट्री करवाने के लिए कई गुना भुगतान करना पड़ रहा है। इन एरिया को बदलवाने के लिए लोग निगम में आ रहे हैं। काम न होने पर दलालों का रास्ता तक चुना जाता है। इस समस्या के निवारण के लिए सोमवार को शहरी विधायक प्रमोद विज ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में तहसीलदार, निगम आयुक्त आरके सिंह समेत प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रॉपर्टी टैक्स में सुधार पर चर्चा करते हुए कई फैसले लिए गए।
विज्ञापन

शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि वे प्रॉपर्टी टैक्स के फार्मेट को ही बदलवाएंगे। इसके लिए चंडीगढ़ में निगम आयुक्त समेत निकाय अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। निगम में लोगों की सुविधा के लिए छह हेल्प डेस्क कांउटर खोले जाएंगे। प्रॉपर्टी आईडी, टैक्स व एनडीसी का काम निगम के कच्चे कर्मचारियों की बजाए पक्के कर्मचारियों से करवाया जाएगा। सप्ताह के छह दिन कर्मचारी लोगों की सुविधा के लिए काम करेंगे। हर वार्ड से एक पार्षद या प्रतिनिधि को भी टैक्स ब्रांच में बैठाया जाएगा ताकि गलती की गुंजाइश न बचे।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज ने बताया कि सर्वे में प्रॉपर्टी टैक्स तैयार करते समय पैमाइश ठीक से नहीं की जा रही है जिसकी वजह से आम आदमी को मजबूरी वश अधिक प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करना पड़ता है जो कि फॉर्मेट के अनुसार है लेकिन अब इस फॉर्मेट में बदलाव किया जाएगा। जिसके बाद वास्तविक कवर एरिया के अनुसार ही लोगों को टैक्स देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में दूसरा निर्णय लिया गया कि इमरजेंसी प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के लिए डीसी रेट पर बैठे कर्मचारियों की जगह निगम के स्थायी कर्मचारियों को बैठाया जाएगा। जनता एवं निगम के बीच बेहतर समन्वय के लिए फरवरी माह से सप्ताह में तीन दिन प्रत्येक वार्ड के पार्षद, निगम अधिकारी तथा अनुभवी तीन जानकार व्यक्तियों को बैठाया जाएगा जोकि जनता कि समस्याओं को हल करेंगे। साथ ही याशी कंपनी की मैनेजमेंट समस्या को सुधारने के लिए एवं निगम के कार्यों में सुधार लाने के लिए चंडीगढ़ में विभाग के वरिष्ठ संबंधित आला अधिकारियों से इस बारे में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed