{"_id":"67b8e59088aeb5ac930b08dd","slug":"citizen-felicitated-mohan-jeet-singh-panipat-news-c-244-1-pnp1007-132583-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मोहन जीत सिंह का किया नागरिक अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मोहन जीत सिंह का किया नागरिक अभिनंदन
विज्ञापन
पानीपत। एचएसजीपी (हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के सदस्य मोहन जीत सिंह का शुक्रवार को नागरिक अभिनंदन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता राममोहन राय के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोग पहुंचे। जहां उन्हें सम्मान स्वरूप सिरोपा और पुष्प गुच्छ भेंट किए।
मोहन जीत सिंह ने कहा कि सिख धर्म के गुरुओं ने मानवता की सेवा का संदेश दिया है। इसलिए हमें समान रूप से उनकी सेवा करनी चाहिए। गुरुद्वारा गुरु का घर है, जहां कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रह सकता। समाज को ऐसे संगठनों की आवश्यकता है जो बिना किसी भेदभाव के प्रेम और सद्भाव का प्रचार करें। हाली पानीपत ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रमेश पुहाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
आर्य केंद्रीय सभा के प्रधान बलराज इलाहाबादी, संत निरंकारी मिशन से संजीव नंदवानी, नेहरू युवा केंद्र से रोशनलाल सैनी, मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अरशद अली और बाबू मलिक, अखिल भारतीय नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट विदुर फोर, एडवोकेट पवन कुमार सैनी, भगत सिंह से दोस्ती मंच के संयोजक दीपक कथूरिया, माता सीता रानी सेवा संस्था की अध्यक्षता कृष्णकांता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप बंसल मौजूद रहे।