फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CIA team accused of beating security guard and holding him hostage in vehicle

Panipat News: सीआईए की टीम पर सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई और गाड़ी में बंधक बनाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
CIA team accused of beating security guard and holding him hostage in vehicle
पानीपत। करनाल के घरौंडा के बाद पानीपत के जिला नागरिक अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट का मामला सामने आया है। सीआईए की टीम पर होली पर बुधवार शाम को अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को पीटने और कार में आधा घंटे तक बंधक बनाकर रखने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शनिवार को हड़ताल पर रहे। सीएमओ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। वायरल सीसीटीवी में सीआईए के प्रभारी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड प्रवीण व देवेंद्र ने बताया कि वह होली के दिन जिला नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में तैनात थे। शाम को करीब चार बजे एक युवक आया और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने युवक को ऐसा करने से रोका तो युवक हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सीआईए की टीम को फोन कर बुला लिया। कुछ देर बाद ही सीआईए की टीम मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि सीआईए की टीम ने उनके मारपीट की और इमरजेंसी के बाहर खड़ी गाड़ी में उन्हें आधा घंटे तक बंधक बनाया। इसकी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सिक्योरिटी गार्ड और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चिकित्सकों की हड़ताल में शामिल हुए और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सीएमओ को पत्र लिखा। मांग पूरी न होने पर हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। इस मौके पर आशा, रामनिवास, कविता, सुनील, विजय, पूनम, मंजीत व विकास मौजूद रहे। थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed