फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chulkana Sarpanch accused of having two certificates in Class 10, FIR lodged under section of cheating on complaint

Panipat News: चुलकाना सरपंच पर 10वीं कक्षा में दो प्रमाणपत्र के आरोप, शिकायत पर धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी

Sat, 17 Jan 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 17 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Chulkana Sarpanch accused of having two certificates in Class 10, FIR lodged under section of cheating on complaint
समालखा। खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक चुलकाना गांव के सरपंच सतीश कुमार 10वीं कक्षा के फर्जी प्रमाणपत्र के आरोप में फंस गए हैं। गांव के ही ऋषिपाल ने उन पर एक कक्षा के दो प्रमाणपत्र होने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सरपंच ने गलत प्रमाणपत्र चुनाव के दौरान प्रयोग किया है। थाना समालखा पुलिस ने जिला उप न्यायवादी के साथ चर्चा के बाद धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चुलकाना गांव के ऋषिपाल ने सीएम विंडो पर शिकायत लगाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सतीश कुमार ने सरपंच के चुनाव में सरकारी लाभ लेने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र का सहारा लिया। सतीश के पास 10वीं कक्षा के दो प्रमाणपत्र हैं। दोनों में दर्ज जन्मतिथि में करीब 11 साल का अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सतीश कुमार का पहला प्रमाणपत्र जून 2004 की है। इसमें उनकी जन्मतिथि दो मार्च 1984 दर्ज की गई है और उनके पिता का नाम मांगेराम है। दूसरे प्रमाणपत्र में उनकी जन्मतिथि अक्तूबर 2018 है, इसमें उनकी जन्मतिथि पांच मई 1973 दर्ज है। इसमें उनके पिता का नाम मंगा राम लिखा है। दोनों प्रमाणपत्र एक ही संस्थान द्वारा जारी किए गए हैं और दोनों में अलग-अलग आयु दर्शायी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सतीश कुमार ने अपनी सुविधानुसार आयु और जानकारी बदलवाई हैं।
विज्ञापन



चुनावी हलफनामे से खुला मामला
ऋषिपाल ने शिकायत में बताया कि उनको प्रमाणपत्र में चुनाव के दौरान हलफनामे से इस बारे मामले का पता चला। सतीश कुमार ने 2016 और 2022 में सरपंच पद का चुनाव लड़ा। उन्होंने 2022 में चुनाव के समय हलफनामा दिया था, इसमें उन्होंने 10वीं कक्षा 2018 में पास करने की बात कही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे में वे 2016 के चुनाव में सरपंच पद के लिए उम्मीदवार नहीं बन सकते। उस समय भी दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य था। उन्होंने आरोप लगाया कि सतीश कुमार ने चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी और फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया। उन्होंने सरपंच के प्रमाणपत्र रद्द करने और बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में गोशाला बनाई जा रही थी, इसके लिए ऋषिपाल से जमीन का बदलाव करने की बात कही थी। इसी द्वेष भावना के साथ शिकायत दी है। उनके आरोप निराधार हैं। -
सतीश कुमार, सरपंच, ग्राम पंचायत चुलकाना।


चुलकाना सरपंच के खिलाफ फर्जी प्रमाणपत्र पर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जिला उप-न्यायवादी की राय लेकर सरपंच सतीश कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
- गुलशन, प्रभारी, थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed