फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chirag Yojana: Private schools will have to give their consent by February 15

चिराग योजना : निजी स्कूलों को 15 फरवरी तक देनी होगी अपनी सहमति

Sat, 31 Jan 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 31 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chirag Yojana: Private schools will have to give their consent by February 15
पानीपत। चिराग योजना के तहत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल 29 जनवरी को जारी किया गया, इसके अनुसार निजी स्कूल संचालकों को विद्यार्थियों को दाखिला देने संबंधी अपनी सहमति विभाग की वेबसाइट पर 15 फरवरी तक देनी होगी। सभी निजी स्कूलों की जानकारी अपडेट होने के बाद शिक्षा निदेशालय कक्षा-वार घोषित सीटों का विवरण विभागीय पोर्टल पर अपलोड करेगा, इसके बाद संबंधित विद्यालय 10 मार्च से अपने नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध खाली सीटों की जानकारी चस्पा करेंगे।
विज्ञापन



13 से 30 मार्च तक आवेदन प्रक्रिया

अभिभावक व विद्यार्थी 13 मार्च से 30 मार्च तक सहमति देने वाले निजी विद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। यदि किसी विद्यालय में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो वहां एक अप्रैल से पांच अप्रैल के बीच लॉटरी के माध्यम से ड्रा निकाला जाएगा। ड्रा की तिथि और समय की जानकारी अभिभावकों को पहले से दी जाएगी और उनकी उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन




30 अप्रैल तक विभागीय पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य

विद्यालयों की ओर से एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर चयनित विद्यार्थियों की सूची नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। यदि मुख्य सूची में चयनित विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक दाखिला नहीं लेते हैं तो उनकी रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दाखिला दिया जाएगा। सभी दाखिल विद्यार्थियों का विवरण एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक विभागीय पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





लंबित विद्यालयों के लिए दोबारा खोला गया चिराग पोर्टल

चिराग योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों और अपात्र घोषित निजी विद्यालयों को राहत दी थी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 10वीं के परिणाम में देरी को देखते हुए 10वीं से 11वीं में 15 जुलाई 2025 तक प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों का विवरण, अंकतालिका व अन्य दस्तावेज अपलोड करने के लिए चिराग पोर्टल 23 से 30 जनवरी 2026 तक खोलने का निर्णय लिया था, साथ ही जिन निजी विद्यालयों ने मान्यता से जुड़े अधूरे दस्तावेज अपलोड किए हैं, उन्हें भी इस अवधि में सही दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए थे।







विद्यालयों में नियुक्त होंगे विभागीय नॉमिनी
दाखिला प्रक्रिया के दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संबंधित विद्यालयों में विभागीय नॉमिनी नियुक्त करेंगे। चिराग योजना के तहत केवल वही विद्यार्थी पात्र माने जाएंगे जिन्होंने वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में सरकारी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की हो या जिनके परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय आठ लाख रुपये या उससे कम दर्ज हो।




पहले निजी विद्यालयों को अपनी खाली सीटों की जानकारी पोर्टल पर देनी होगी, इसके बाद मार्च माह में अभिभावक व विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।

— राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed