{"_id":"673fbe84a2039edb6b06eb94","slug":"chills-increase-forecast-of-more-cold-panipat-news-c-244-1-pnp1007-127792-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ठिठुरन बढ़ी, ज्यादा सर्दी पड़ने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ठिठुरन बढ़ी, ज्यादा सर्दी पड़ने का अनुमान
विज्ञापन
पानीपत। नवंबर महीने जाते-जाते ठिठुरन बढ़ गई है। शुरुआती समय में ठंड के रूप को देखकर इस बार मौसम लंबा और अधिक सर्दी होने का अनुमान जताया जा रहा है। दिन में धूप खिलने से कुछ राहत के बावजूद रात के समय ठंड अधिक बढ़ जाती है। वीरवार का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय बढ़ती ठंड के चलते लोग वायरल बुखार और खांंसी जुकाम से ग्रस्त हो रहे हैं।
पिछले दो दिन में धुंध से कुछ राहत महसूस की गई। वीरवार सुबह आसमान में हल्के बादल होने के चलते धूप कम रही। इसके बाद मौसम साफ हो गया। दिन के समय धूप खिली होने से लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की। दोपहर बाद तक धूप खिली रही। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि पहाड़ों में ठंड बढ़ने के चलते मैदानी क्षेत्र में भी इसका प्रभाव रहा। ऐसे में सुबह व शाम के समय ठंड अधिक रहेगी। इस बार ठंड मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार ठंड पिछले साल की अपेक्षा अधिक होने का अनुमान है। नवंबर के महीने में ही दिसंबर जैसी ठंड होने लगी है। इसमें लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। लोगों को शुरुआती दौर की ठंड से बचना चाहिए। इसमें लापरवाही बरतने पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत उठाना पड़ सकती है।
सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। दिनभर हल्का स्मॉग छाया रहता है। इस साल पिछले साल की अपेक्षा नवंबर के महीने में ज्यादा ठंड दर्ज की गई है। पिछले साल इन दिनों अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री तक दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
दिन अधिकतम/न्यूनतम
वीरवार 25/11
शुक्रवार 26/12
शनिवार 26/13
रविवार 26/13
सोमवार 25/12
मंगलवार 24/11
बुधवार 23/11
-- -- -- -- -- -- -- -