फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chilled by cold wave even after sunshine

Panipat News: धूप के बाद भी शीतलहर से ठिठुरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Chilled by cold wave even after sunshine
पानीपत। बारिश के बाद चली शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार को सुबह के समय 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार हवा चली। हवा के प्रभाव से धुंध छटने से सुबह ही धूप निकलने के बावजूद दिनभर सर्दी लगती रही। शाम के समय सर्दी बढ़ने से लोगों का घरों से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार अल सुबह धुंध का प्रभाव अधिक था। सुबह करीब पांच बजे दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। शुरुआत में धुंध का प्रभाव बढ़ने की संभावना बनी हुई थी। इसके बाद हवा चलने के बाद धुंध घटनी शुरू हो गई। जिसके चलते 10 बजे मौसम साफ हो गया। आसमान में धूप निकलने से लोगों ने सर्दी से कुछ राहत जरूर महसूस की। दिनभर मध्यम धूप निकली रही। इन सबके बीच लोगों को सर्दी का अहसास रहा। शाम को दिन ढलते ही फिर से सर्दी बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान रविवार से करीब एक डिग्री कम रहा। मंगलवार को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। इसके बाद बुधवार और वीरवार को फिर से बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन

सिंचाई जरूरत अनुसार करें ःकृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि किसान गेहूं की फसल की जरूरत अनुसार सिंचाई कर सकते हैं। इस समय फसल को उपयुक्त सिंचाई की जरूरत है। विदित है कि जिला में करीब 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। इसके अलावा करीब 10 हजार हेक्टेयर में सरसों है। गेहूं की फसल में किसान दूसरी या तीसरी बार सिंचाई करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed