फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Child's body recovered from factory

Panipat News: बच्चे का शव फैक्टरी से बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Child's body recovered from factory
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव स्थित एक फैक्टरी से सवा दो साल के बच्चे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। बच्चा दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे लापता हुआ था। डीएसपी के नेतृत्व में पांच थानों की टीम ने बच्चे को करीब साढ़े सात घंटे में तलाश किया। बच्चा सीसीटीवी में फैक्टरी में आता हुआ नजर आया लेकिन बाहर निकलता हुआ दिखाई नहीं दिया। उसका शव रात को फैक्टरी में चादरों के बीच मिला है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी की पूजा ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के भरपुरा गांव की है। वह अपने पति कर्ण सिंह और दो बच्चों के साथ उग्राखेड़ी में किराये के कमरे में रहती है। वह पांच महीने से उग्राखेड़ी रोड स्थित एक कंपनी में काम कर रही है। उसके पति पास स्थित दूसरी फैक्ट्री में काम करते हैं। वह रविवार को सवा दो महीने के बेटे अभी के साथ रविवार सुबह करीब नौ बजे फैक्टरी में आई थी। अभी के खेलते समय कपड़े खराब हो गए थे। उसके पति उसे अपने साथ कमरे पर ले गए। अभी दोपहर करीब एक बजे उसके पास फैक्टरी में आ गया। उसने कुछ देर बाद दोपहर का खाना खाने घर जाते समय अभी को देखा तो वह नहीं मिला। उसने कई जगह तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। उसने फैक्टरी मालिक मनीष अरोड़ा को इसकी सूचना दी। वे सब बच्चे की तलाश करने लगे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



बॉक्स
मोबाइल देखते-देखते गया फैक्टरी
कर्ण सिंह ने बताया कि वह अभी को घर ले आया था। वह उसके कपड़े बदलकर खुद नहाने चला गया। उस समय अभी मोबाइल देख रहा था। वह नहाकर आया तो अभी नहीं मिला। फैक्टरी के मालिक मनीष अरोड़ा ने बताया कि फैक्टरी में अलग-अलग जगह चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यहां 15 कारीगर काम करते हैं। सभी कैमरों की फुटेज देखी गई। बच्चा फैक्टरी में अंदर आकर खेलते दिखा है। इसके बाद उसका पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

डीएसपी के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस पहुंची
थाना चांदनी बाग और सेक्टर-29 औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके कुछ देर बाद डीएसपी सुरेश सैनी और सीआईए के तीनों थानों की टीम पहुंची। पुलिस ने फैक्टरी के साथ आसपास गली में लगे सीसीटीवी को भी देखा। पुलिस को बच्चा फैक्टरी में आते हुए नजर आया। इसके बाद कारीगरों से पूछताछ की। बच्चा का देर रात करीब नौ बजे चादरों की गांठ के बीच में बरामद किया। उसको जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां उसको मृत घोषित कर दिया।


वर्जन :
उग्राखेड़ी गांव स्थित एक फैक्टरी में एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी। बच्चा कई घंटे की तलाश के बाद फैक्टरी में अचेतावस्था में बरामद किया। जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

सुरेश कुमार, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed