फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children were being made to carry bricks in the scorching heat, but they fled in a vehicle before the CWC arrived.

Panipat News: भीषण गर्मी में बच्चों से ढुलवाई जा रही थी ईंट, सीडब्ल्यूसी के पहुंचने से पहले गाड़ी में लेकर भागे

Fri, 29 May 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 29 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Children were being made to carry bricks in the scorching heat, but they fled in a vehicle before the CWC arrived.
नागरिक अस्पताल में पहुंचकर जांच करती बाल कल्याण समिति की टीम। संवाद
पानीपत। भीषण गर्मी के बीच वीरवार दोपहर करीब एक बजे जिला नागरिक अस्पताल में 10 से 12 साल के चार बच्चों से ईंट ढुलाई कराए जाने की सूचना पर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि, समिति के अस्पताल पहुंचने से पहले ही कुछ लोग सफारी गाड़ी में आए और बच्चों को अपने साथ लेकर भाग गए।
विज्ञापन


इसके बाद समिति ने शहर थाना पुलिस को सूचना देकर बच्चों को बरामद करने के निर्देश दिए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति के चेयरमैन केदार दत्त कौशिक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जिला नागरिक अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक के सामने 10-12 साल के चार बच्चों से ईंटों से भरी ट्रॉली खाली कराई जा रही है। शिकायतकर्ता ने इसका एक वीडियो भी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही समिति सदस्य विक्रम ढुल और किरण मलिक के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही कुछ लोग सफारी गाड़ी में आए और बच्चों को वहां से ले गए।

इसके बाद समिति ने शहर थाना पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक सोनू से पूछताछ की। चालक ने बताया कि वह पुठर स्थित एक भट्टे से ईंट लेकर आया था। मजदूर के बीमार होने के कारण बच्चों को ट्रॉली खाली कराने के लिए भेज दिया गया था।


बाल कल्याण समिति ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि बच्चों को बरामद कर समिति के सामने पेश किया जाए और मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

नागरिक अस्पताल में पहुंचकर जांच करती बाल कल्याण समिति की टीम। संवाद

नागरिक अस्पताल में पहुंचकर जांच करती बाल कल्याण समिति की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed