फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children spread their magic in cultural festival

Panipat News: सांस्कृतिक उत्सव में बच्चों ने बिखेरे जलवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Children spread their magic in cultural festival
पानीपत। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों के छात्रों में अपने प्रदेश की लोक कला प्रतिभा को तराशने के लिए जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन डाॅ. एमकेके आर्य पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन में किया गया। सांस्कृतिक उत्सव के प्रथम दिन कक्षा पांचवीं से आठवीं के 450 बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कला के रंग बिखेरे। जिले के सरकारी स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से हरियाणवी सभ्यता व संस्कृति की झलक से सबका मन मोह लिया। सभी विजेता व प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा व डीईईओ सुभाष चंद्र भारद्वाज ने की। मुख्यातिथि नगराधीश टीनू पोसवाल ने बताया कि सांस्कृतिक उत्सव से बच्चों को सीखने का मौका मिलता है। डीईओ राकेश बूरा ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ चार सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से सर्वांगीण विकास करने का प्रयास किया गया है। डीईईओ सुभाषचंद्र भारद्वाज ने बताया कि आजकल हर क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के छात्र अपनी प्रतिभा से रोजगार के अवसर पा रहे हैं। उन्होंने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने की बात कही ताकि बच्चों का मनोबल बढ़ सके।
विज्ञापन

प्रथम दिन समापन समारोह में पहुंचे एसडीएम ब्रह्मप्रकाश अहलावत ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ अपनी रुचि अनुसार क्षेत्र में मेहनत करनी चाहिए। ओवरऑल इंचार्ज बीईओ बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि खंड स्तर पर विभिन्न विधाओं एकल नृत्य, समूह नृत्य, लघु नाटिका व रागनी के विजेता बच्चों ने जिला स्तर पर भाग लिया। उन्होंने अच्छे प्रबंधन के लिए पानीपत टीम को बधाई दी। जिला कॉर्डिनेटर प्रदीप मलिक व विपिन कुंडू ने बताया कि सांस्कृतिक उत्सव के माध्यम से बच्चों को हरियाणा प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संचालन अमिता सिंह, किरण बाला, रणदीप मान, रवींद्र कुमार, सोमपाल, पीबी मिश्रा ने किया। सजावट टीम ने सराहनीय कार्य किया। निर्णायक मंडल में प्रियंका कौशिक, सीमा गांधी, बबलू प्रजापत, दीपक, रीटा, शोभा आर्य, मेघा, शिखा ने भूमिका अदा की। इस अवसर पर बीईओ मतलौडा मनीष गुप्ता, बीईओ समालखा नीलम कुंडू, बीईओ बापौली कृष्णा खत्री, बीआरसी पानीपत बिक्रम सहरावत, बिजेंद्र नरवाल, अनिता गर्ग, प्राचार्य मीनू चौधरी, सुमन मोर, सुमित्रा सांगवान, सरला मलिक, बिंदिया, पवन आर्य, सुरेंद्र कादियान, सुमेर सिंह, अनिल कुमार, रविंद्र डिकाडला, मीनाक्षी, अजेंद्र कुंडू, संजीव शास्त्री, सुरेंद्र राठी, शक्तिधर, सुनील मलिक व मुकेश बोस मौजूद रहे।


ये रहे सांस्कृतिक उत्सव के परिणाम-

समूह लोक नृत्य-
स्थान स्कूल का नाम
प्रथम राजकीय कन्या स्कूल मतलौडा।
द्वितीय राजकीय कन्या स्कूल मॉडल टाउन।
तृतीय राजकीय स्कूल आरोही छाजपुर कलां
सांत्वना राजकीय उच्च विद्यालय गढ़सरनाई।

एकल लोक नृत्य-
स्थान स्कूल का नाम

प्रथम राजकीय कन्या स्कूल मतलौडा।

द्वितीय राजकीय स्कूल सिठाना।

तृतीय राजकीय कन्या स्कूल मॉडल टाउन।



रागनी प्रतियोगिता-
स्थान स्कूल का नाम

प्रथम राजकीय कन्या स्कूल मतलौडा।

द्वितीय राजकीय कन्या स्कूल मॉडल टाउन।

तृतीय राजकीय स्कूल डाहर।


लघु नाटिका-
स्थान स्कूल का नाम

प्रथम राजकीय स्कूल सौदापुर।

द्वितीय राजकीय स्कूल निजामपुर।

तृतीय राजकीय कन्या स्कूल जौरासी।


एकल नृत्य-
स्थान स्कूल का नाम

प्रथम राजकीय कन्या स्कूल मतलौडा।

द्वितीय राजकीय स्कूल तहसील कैंप।

तृतीय राजकीय स्कूल आसन कलां।

म्यूजिक वोकल-
स्थान स्कूल का नाम

प्रथम कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल जलमाना।

द्वितीय राजकीय कन्या स्कूल मतलौडा।

तृतीय राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल राजाखेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed