{"_id":"68f547a610d7939c9f053096","slug":"children-mesmerized-the-audience-with-their-dance-performance-panipat-news-c-244-1-sknl1016-145792-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नृत्य नाटिका में बच्चों ने प्रस्तुति से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नृत्य नाटिका में बच्चों ने प्रस्तुति से मोहा मन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। डीएवी स्कूल सेक्टर-12 में वार्षिक समारोह युगांतर मनाया गया। समारोह में शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के अतिरिक्त खेलों में भी राष्ट्रीय, राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखा उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरूआत बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम से की।
बच्चों को नैतिक मूल्य और संस्कारों से जोड़कर रखने के लिए नैतिक मूल्यों पर आधारित नाटक दिखाया गया। युग परिवर्तन नृत्यनाटिका (बैले डांस) में सतयुग से कलयुग तक का परिवर्तन दिखाया गया। राम सीता के विवाह ने ऐसा समां बांधा कि सभी भाव विभोर हो गए। इसके अलावा लोक नृत्य गुजराती, हरियाणवी तथा भांगड़ा ने ऐसी धूम मचाई कि पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
बच्चों के अभिभावकों के लिए भी नृत्य प्रतियोगिता रखी गई। प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले अभिभावकों को गिफ्ट भी दिए गए। मुख्यातिथि समाजसेवी विजयलक्ष्मी अजय पालीवाल, डीएसपी सतीश वत्स, गीता यूनिवर्सिटी के चांसलर एसपी बंसल, सम्मानित अतिथि विद्यालय अध्यक्ष इंद्रजीत बत्रा, वाइस चेयरमैन सतपाल आर्य, विद्यालय प्रबंधिका राकेश संधू तथा विद्यालय की प्राचार्या रेखा वर्मा उपस्थित रही।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ वेद मंत्रों के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन के उपरांत स्कूल की ऑर्केस्ट्रा टीम तथा स्वागत नृत्य द्वारा आए हुए सभी मुख्य तथा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया।
पौधे तथा स्मृति-चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया गया। प्राचार्या रेखा वर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट बताई। मंच संचालन का कार्यभार ममता जैन, सुमन गोस्वामी, निधि भारद्वाज, बच्चों में दिव्यांशु, फलक, परी शर्मा, तीशा गोयल, कशिश तथा नवनीत कौर ने संभाला।