फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children are becoming vulnerable to myopia due to excessive use of mobile and laptop

Panipat News: मोबाइल व लैपटॉप के अधिक इस्तेमाल से मायोपिया की चपेट में आ रहे बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Children are becoming vulnerable to myopia due to excessive use of mobile and laptop
पानीपत। मोबाइल व लैपटॉप के अत्याधिक इस्तेमाल से बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) के शिकार हो रहे हैं। बच्चों के आंखों की स्क्रीन बुरा प्रभाव डाल रही है। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन ऐसे औसतन 30 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 70 प्रतिशत रोगियों की आयु 15 साल से कम है। कोविड-19 महामारी के बाद बच्चों में मायोपिया के मामले काफी बढ़ गए हैं। अब हर पांच में से एक बच्चा मायोपिया का शिकार है। जिसमें दूर की चीजों को देखने में परेशानी होती है।
विज्ञापन


कोविड-19 के दौर में बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं लगाई गईं थीं। इसके बाद मोबाइल पर ही होम वर्क दिया गया। इसके अलावा मोबाइल पर लगातार गेम खेलने व वीडियो देखने से बच्चे मायोपिया से ग्रस्त हो रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केतन भारद्वाज के अनुसार 20 मिनट से अधिक समय तक लगातार मोबाइल की स्क्रीन देखने से आंखों की पुतलियां बेहद प्रभावित हो रही हैं। स्क्रीन देखते हुए आंखों को कम से कम 20 सेकेंड का आराम जरूर दें। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि मायोपिया आमतौर पर बाल अवस्था में शुरू होता है और वृद्धावस्था तक चलता है। मायोपिया को चश्मे, लेंस या सर्जरी से ठीक किया जा सकता है। मायोपिया होने का मुख्य कारण मोबाइल व लैपटॉप की स्क्रीन है।
विज्ञापन



बॉक्स


मायोपिया से बचने के उपाय

-बाहरी गतिविधियों को बढ़ावा देना
-बच्चों को हर दिन कम से कम 2-3 घंटे बाहर खेलने के लिए प्रोत्साहित करें।
- स्क्रीन समय को सीमित करना
-कंप्यूटर, टैबलेट और स्मार्टफोन का इस्तेमाल हर दिन 2 घंटे से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
-आंखों को आराम देना
-नियमित रूप से आंखों को आराम देने के लिए 20-20-20 नियम का पालन करें। यानी हर 20 मिनट के स्क्रीन समय के बाद, 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर की किसी चीज को देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सही रोशनी में पढ़ना
-पढ़ते समय बच्चों के कमरे की रोशनी सही हो, इसका ध्यान रखें और उन्हें अंधेरे में फोन न चलाने दें।

-नियमित आंखों की जांच कराना
-बच्चों की आंखों की नियमित जांच कराना जरूरी है, ताकि मायोपिया के शुरुआती लक्षणों का पता चल सके और सही इलाज किया जा सके।

-बच्चे की डाइट में विटामिन-ए, डी, ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर हो।

-आंखों की एक्सरसाइज करना
कुछ आंखों की एक्सरसाइज भी मायोपिया को रोकने में मदद कर सकता है। इनमें आंखों को घुमाना, आंखों को बंद करके आराम करना और दूर की चीजों पर फोकस करना शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed