फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Child Welfare Committee sent notice to school management

Panipat News: बाल कल्याण समिति ने स्कूल प्रबंधन को भेजा नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Child Welfare Committee sent notice to school management
पानीपत। स्कूल के रात्रि कैंप के दौरान स्कूली छात्रों की पिटाई करने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। बाल कल्याण समिति ने भी स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया है। समिति ने स्कूल से कैंप के आयोजन की डिटेल, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और अन्य साक्ष्य तलब किए हैं। इसके साथ ही समिति ने पुलिस को भी निर्देश दिए हैं कि बच्चों को काउंसलिंग के लिए समिति के सामने पेश किया जाए। उधर, छात्रों के अभिभावकों ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि आरोपी पीटीआई स्कूल में ही घूम रहें। पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

शनिवार को चांदनीबाग थाना क्षेत्र के सेक्टर-25 स्थित स्कूल का रात्रि कैंप संस्था के ही समालखा स्थित कॉलेज में गया था। जहां पर रात को करीब साढ़े तीन बजे कक्षा सात के कुछ छात्रों की पिटाई की गई थी। रविवार को जब छात्र अपने घर पर पहुंचे तो उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने स्कूल और फिर थाना चांदनीबाग पर हंगामा किया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed