Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Child falls on teapot on birthday, suffers 40% burns

Panipat News: जन्मदिन पर चाय के बर्तन पर गिरा मासूम, 40% झुलसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Child falls on teapot on birthday, suffers 40% burns
पानीपत। शहर की खटीक बस्ती में किराये के मकान में रह रहे परिवार का एक साल का बेटा खेलते समय 15 जनवरी को चाय के बर्तन पर गिर गया था। गर्म चाय से मासूम बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। शुरुआत में स्थानीय स्तर पर उपचार कराने के बाद परिवार वालों ने मंगलवार को बच्चे को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 40 प्रतिशत तक झुलसा हुआ है। चिकित्सकों ने कहना है कि अभी बच्चे की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि जिस दिन बच्चे के साथ हादसा हुआ उसी दिन उसका पहला जन्मदिन था। परिजनों ने जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रखी थी। मूल रूप मुजफ्फरनगर के हाशिमपुरा के अनिल ने बताया कि वह काफी समय से पानीपत की खटीक बस्ती में किराये के मकान में रह रहे हैं। वह फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। उनके चार बच्चे हैं। सबसे छोटे बेटे दिव्यांशु की उम्र एक साल है। 15 जनवरी को उसका पहला जन्मदिन था।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए तैयारी की थी। जन्मदिन से पहले रात को वह बिस्तर पर खेल रहा था। कमरे में ही छोटे गैस सिलिंडर पर उनकी पत्नी चाय बना रही थी। उसी समय खेलते-खेलते हुए बच्चा चाय के बर्तन पर गिर गया और गर्म चाय बच्चे के शरीर पर गिर गई। बच्चे की दोनों हाथ और पैर गर्म चाय से झुलस गए। बच्चे को जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed