फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Child crushed to death by tractor-trolley, villagers beat up driver

Panipat News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने चालक को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Child crushed to death by tractor-trolley, villagers beat up driver
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बराना गांव में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे छह साल के शिवम उर्फ गोविंद की अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलने से मौत हो गई। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता की एक साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।
हादसे के बाद चालक ने भागने के लिए छुप गया। उसके एक घंटे बाद बाहर निकलने पर गुस्साई भीड़ ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। ट्रैक्टर में भी तोड़-फोड़ की।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने बीच में आकर बचाने का प्रयास किया तो दो पुलिसकर्मियाें को भी डंडे लगे। पुलिस ने इसके बाद चालक को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। डीएसपी नवीन संधु ने गांव में पहुंचकर लोगों को शांत किया। थाना पुलिस सेक्टर-13-17 ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बराना गांव के साहिल ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा नरेश का बेटा गोविंद सोमवार को घर जा रहा था। करीब साढ़े नौ बजे राणा माजरा गांव की तरफ से रेत से भी ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। चालक ने गोविंद को सीधी टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मनोहर उर्फ अब्बास निवासी गढ़ी भरल करनाल ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़ कर भागने लगा। कुछ महिलाओं ने चालक को देख लिया और शोर मचा दिया। इसी बीच चालक खेतों में छुप गया। ग्रामीणों ने चालक की तलाश शुरू कर दी। वह तालाब के पास एक बिटौड़े में छुपकर बैठा रहा। ग्रामीणों ने उसे देख लिया और उसका पीछा शुरू कर दिया। पुलिस इसकी सूचना मिलते ही गांव में पहुंची। (खबर पेज-3)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed