फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chief Principal Secretary inspected the Stop Regulator Plant

Panipat News: स्टॉप रेगुलेटर प्लांट का मुख्य प्रधान सचिव ने किया अवलोकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
Chief Principal Secretary inspected the Stop Regulator Plant
पानीपत। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने शुक्रवार को जिले के कुराड़ गांव में सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए स्टोरेज कम स्टॉप रेगुलेटर का अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट के आमजन को होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियोंं को संबंधित कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत गत वर्ष करीब दस करोड़ के लागत से हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य अंडरग्राउंड वाटर को रिचार्ज करना और किसानों का पानी के मामले में सहयोग करना है। इससे पानीपत, समालखा व बापौली ब्लॉक और जिले के अन्य गांवों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन अभियान के तहत घटते जल स्तर को संतुलित करने और बाढ़ की स्थिति में आम जन को बाढ़ के पानी से होने वाले नुकसान से बचाना है। करीब 13 किलोमीटर तक की दूरी वाले इस प्रोजेक्ट में किसान मत्स्य पालन का कार्य करके भी अपने रोजगार का सृजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed