फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chief Minister is deputy in the state, law and order is missing, 50 gangs are active in Haryana: Deepender Hooda

प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब, कानून व्यवस्था गायब, हरियाणा में सक्रिय 50 गैंग : दीपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister is deputy in the state, law and order is missing, 50 gangs are active in Haryana: Deepender Hooda
पानीपत। कांग्रेस के रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भले ही नायब हों लेकिन कानून व्यवस्था गायब है। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 50 गैंग सक्रिय हैं। विदेशी नंबर से कॉल आने पर अब डर लगने लगता है। निवेशक पहले यूपी छोड़कर हरियाणा आते थे और अब हरियाणा छोड़कर यूपी जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात बुधवार को कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रदेशाध्यक्ष एवं पानीपत ग्रामीण विधानसभा से प्रत्याशी रहे सचिन कुंडू के आवास पर पत्रकारवार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन दिनों जंगलराज चल रहा है। गैंगस्टर विदेश में बैठकर फिरौती मांग रहे हैं। कोई ऐसा शहर नहीं है जहां व्यापारियों, डॉक्टरों, जनप्रतिनिधियों को फिरौती के लिए कॉल न आ रही हो। प्रदेश में सरकार द्वारा गैंगस्टरों को संरक्षण दिया जा रहा है। जिस कारण यूपी, राजस्थान और पंजाब के गैंग भी हरियाणा में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि चौटाला राज में जेलों से फिरौती की कॉल आती थी।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में 2004 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया था। इस कारण यूपी के निवेशक नोएडा को छोड़कर पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम व फरीदाबाद जैसे शहरों में आए। अब स्थिति उलट हो गई। हरियाणा से निवेशक यूपी व अन्य राज्यों में जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि एडीजी स्तर के अधिकारी आत्महत्या कर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध में टॉप पर पहुंचा हरियाणा
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों में हरियाणा हत्या, अपहरण, फिरौती, महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध दर में हरियाणा टॉप पर है। गृह मंत्रालय ने एनसीआरबी रिपोर्ट में खुद माना है कि हरियाणा देश के सबसे असुरक्षित राज्यों में शामिल है। हरियाणा हत्या व दुष्कर्म के मामले में दूसरे, फिरौती, अपहरण के मामलों में पहले स्थान पर है।


चार दिन बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई
दीपेंद्र हुड्डा ने सचिन कुंडू से बात की। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले सचिन को धमकी मिली थी, जिससे उनका परिवार दहशत में है। वह खुद एसपी से बात कर चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस मौके पर दिव्यांशु बुद्धिराजा, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, पानीपत ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश मलिक, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह, यूथ कांग्रेस के पूर्व विस क्षेत्र अध्यक्ष अनिल मलिक व कंवर सिंह छौक्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed