फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chicken corner owner and son attacked with rods

Panipat News: चिकन कॉर्नर के मालिक व बेटे पर रॉड से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Chicken corner owner and son attacked with rods
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। असंध रोड स्थित चिकन कॉर्नर के मालिक व उसके बेटे पर सात-आठ युवकों ने रॉड सेहमला कर दिया। दोनों पिता-पुत्र को युवकों ने बुरी तरह से पीटा। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। तहसील कैंप के अशोक नगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी असंध रोड पर चिकन की दुकान है। वह बुधवार को अपने बेटे प्रिंस के साथ दुकान पर बैठा था। वह रात साढ़े 10 बजे दुकान बंद कर रहे थे।इसी वक्त सात-आठ युवक तीन मोटरसाइकिल पर आए। इनके हाथों में रॉड थी। इन्होंने रॉड से उन पर हमला कर दिया।उसकी बुरी तरह से पिटाई की। इस वारदात में उसके बेटे प्रिंस की चार तोले की चेन की चेन गुम हो गई। यह आरोपी वारदात को अंजाम देकर यहां से फरार हो गए।इनकी एक मोटरसाइकिल वहीं पर छूट गई। उसकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed