Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   14 industries, including sugar mills and NFL, affected by CPCB's decision

Panipat News: सीपीसीबी के फैसले की जद में चीनी मिल,एनएफएल समेत 14 उद्योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
14 industries, including sugar mills and NFL, affected by CPCB's decision
पानीपत। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों पर शिकंजा कसने से उद्यमियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियमों की पालना न करने और तय मानकों को ताक पर रखने वाले पानीपत के 14 उद्योगों में दो सरकारी संस्थान हैं। इनमें एनएफएल और शुगर मिल हंै। इन पर 48 घंटे में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के आदेश पर की गई है।
प्रदूषण नियंत्रण के नियमों में राहत की मांग के लिए पानीपत के उद्यमियों ने एकजुट होकर शुक्रवार को जिला सचिवालय तक एक रोष मार्च निकाला था। उद्यमियों के विरोध प्रदर्शन के अगले ही दिन सीपीसीबी ने दो प्रमुख सरकारी उपक्रमों सहित 14 फैक्टरियों को सील करने के आदेश दिए थे। बोर्ड ने इकाइयों के कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) रद्द करने, बिजली व पानी के कनेक्शन काटने के साथ डीजी सेट को सील करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा ने कहा कि उद्योग मंदी से जूझ रहा है और सीपीसीबी लगातार कार्रवाई कर रहा है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि सीपीसीबी के आदेश पर फैक्टि्रयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed