फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chhath festival will start with Nahay-Khay on 25th

Panipat News: 25 को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा छठ महापर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival will start with Nahay-Khay on 25th
पानीपत। पूर्वांचल समाज का लोकप्रिय छठ महापर्व 25 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा और 28 अक्तूबर सूर्योदय में अर्घ्य के साथ इसका समापन होगा। इसके लिए घाटों पर साफ-सफाई शुरू कर दी हैं। बसों व ट्रेनों में बिहार से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

निजी बस संचालकों ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए मनमाना किराया वसूल करना शुरू कर दिया है।पूर्वांचल महासंघ पानीपत के कोषाध्यक्ष कुमार चंदन ने बताया कि पूर्वांचल समाज में छठ पर्व का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ पुरुष भी इस पर्व में निर्जला व्रत करते हैं। 25 को नहाय-खाय से छठ पर्व शुरू होगा। इस दिन साधा भोजन दाल, चावल और लौकी की सब्जी का ही सेवन किया जाता है। बर्तन-कपड़े धोए जाते हैं और घर की साफ-सफाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 को खरना किया जाएगा। खरना के दिन व्रतधारी पूरा दिन व्रत कर शाम को खीर, पूरी का ही सेवन किया जाएगा और निर्जला 36 घंटे के व्रत का संकल्प धारण किया जाएगा। 27 को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। अगली सुबह 28 को अधिगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed