फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chhath festival begins with Nahay-Khay

Panipat News: नहाय-खाय से छठ महापर्व का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins with Nahay-Khay
पानीपत। आस्था के महापर्व छठ के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से हुई। घाटों में व्रतियों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर पुलिस भी गोताखोरों की टीमों के साथ घाटों पर उपस्थित रही। बाजारों में पूजा सामग्री व अन्य सामान खरीदने के लिए लोग अधिक संख्या में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा सूर्यदेव से प्रार्थना की।
विज्ञापन

सुबह व्रतियों ने तालाब व नदी में स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण किए। सात नवंबर को छठ का व्रत रखा जाएगा। वहीं आठ को उषा अर्घ्य देकर इसका समापन होगा।

बाजारों में भीड़, लोगों ने जमकर की खरीदारी
छठ व्रत के लिए लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसके लिए मिठाई व कपड़े की दुकानों के साथ पूजा की सामग्री खरीदने वालों की अधिक भीड़ रही। हालांकि बाजारों में चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद बाजार में खरीदारी के लिए पैदल चलने वालों की भी काफी आवाजाही रही। सामान की बढ़ती मांग को देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे।
विज्ञापन


छठ पर्व को लेकर चौकस हुई पुलिस
छठ पर्व को लेकर पुलिस भी काफी सतर्कता बरत रही है। घाटों पर बढ़ती भीड़ को देखकर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों के साथ घाटों पर रहकर अपनी ड्यूटी का अच्छे से पालन किया। निजी गोताखोरों को भी यहां तैनात किया गया है। बच्चों को नहर के अंदर जाने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापर्व छठ के लिए खरना होगा आज-
चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन खरना होता है। इस दिन व्रती महिलाएं पहले नए मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ व चावल की खीर बनाती हैं। सबसे पहले छठी मैया को भोग लगाया जाता है। फिर इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। मान्यता है कि छठ मैया का व्रत करने से घर में बरकत व जीवन में सफलता हासिल होती है। मां यह व्रत बेटे की लंबी उम्र के लिए करती हैं।

महापर्व छठ के लिए नियम -
इन दिनों मांस-मदिरा से दूर रहना चाहिए।
चार दिन नए वस्त्र धारण करने चाहिए।
व्रती को पलंग या तखत पर न सोकर जमीन पर चादर बिछाकर सोना चाहिए।
बिना लहसुन-प्याज वाला सात्विक भोजन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed