{"_id":"68b73e9fc241d6211b03d3b6","slug":"checkpoints-set-up-at-44-places-to-control-crime-panipat-news-c-244-1-pnp1012-143037-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अपराध नियंत्रण के लिए 44 स्थानों पर लगे नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अपराध नियंत्रण के लिए 44 स्थानों पर लगे नाके
Wed, 03 Sep 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिला सचिवालय में पुलिसकर्मियों को निर्देश देते एसपी। प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। वर्तमान में जिले में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक 44 स्थानों पर नाकेबंदी कर संदिग्धों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही सिलिंग प्लान भी तैयार किया गया है। किसी भी संवेदनशील घटना की सूचना पर 10 मिनट में 68 स्थानों पर नाकेबंदी कर जिले की सीमाएं सील कर दी जाएंगी।
मंगलवार को एसपी भूपेंद्र सिंह ने जिला सचिवालय में पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्राथमिक कार्य व कर्तव्य आमजन की सुरक्षा व अपराधों पर नियंत्रण रख कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखना है। अगर कोई भी संवेदनशील घटना जिले के किसी भी हिस्से में घटित होती है या होने की संभावना है तो सूचना मिलने पर कंट्रोल रूप से मैसेज जारी होते ही तुरंत सीलिंग प्लान के तहत बनाए सभी 68 स्थानों पर नाकाबंदी का जिले की सीमाओं को सील किया जाएगा। 10 से 15 मिनट के दौरान ही सभी नाके अलर्ट हो जाएगे।
इसके साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रभारी, क्राइम युनिट प्रभारी, चौकी इंजार्च, पीसीआर, राईडर, ईआरवी को निर्देश दिए गए है। साथ ही चेतावनी दी है कि लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।