फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Checked for fever patients and larvae in the village

Panipat News: गांव में बुखार के मरीजों और लार्वा की जांच की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Checked for fever patients and larvae in the village
संदिग्ध बुखार के मरीजों की रक्त पट्टिका बनाते हुए स्वास्थ्य कर्मी प्रदीप सिंह। स्रोत : स्वयं
समालखा। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को हथवाला, बिहोली व शहरमालपुर गांव में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान की देखरेख स्वास्थ्य निरीक्षक धर्मेंद्र ने की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग के स्वास्थ्य कर्मी प्रदीप सिंह ने आट्टा गांव में रणबीर भट्ठा पर बुखार के संदिग्ध मजदूरों की रक्त पट्टिका बनाई। बुखार के मरीजों को पैरासिटामोल की गोली दी। स्वास्थ्य कर्मी टीम बनाकर घर-घर जाकर एंटी लार्वा फीवर सर्वे कर रहे हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों में जाकर कूलर, टंकी, हौदी व फ्रीज की ट्रे में डेंगू के लार्वा की जांच कर रही हैं। संदिग्ध बुखार के मरीजों की रक्त पट्टिकाएं बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीणों को नुक्कड़ सभाओं और पंफलेट बांटकर डेंगू से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि बुखार होने पर स्वास्थ्य केंद्र में अपने रक्त की जांच जरूर कराएं। सप्ताह में एक बार ड्राई डे जरूर मनाएं। रुके हुए पानी में काला तेल डाल दें। रात को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें और घरों की खिड़की-दरवाजे पर जाली जरूर लगवाएं। पानी के बर्तनों को ढककर रखें। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी जोगिंद्र सिंह, रवि कुमार व महिला स्वास्थ्य कर्मी संगीता रानी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed