फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cheated Rs 8.61 lakh by posing as a rice trader

Panipat News: चावल व्यापारी बनकर 8.61 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Cheated Rs 8.61 lakh by posing as a rice trader
पानीपत। साइबर ठगों ने चावल व्यापारी बनकर व्यापारी से 8.61 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने व्यापारी के नौकर के पास कॉल की थी। ठग ने चावल की गाड़ी भेजने से पहले अग्रिम भुगतान के नाम पर व्यापारी से रुपये अपने खाते में जमा करवा लिए। पीड़ित व्यापारी ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विराट नगर निवासी पीयूष गुप्ता ने साइबर थाने को दी शिकायत में बताया कि उसकी मॉडल टाउन में उसकी इनोवेटिव सोच प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी है। जिसमें वह ऑनलाइन कृषि वस्तुओं का व्यापार करता है। आठ जनवरी को कंपनी के कर्मचारी रामअवतार निवासी गावं गुमानपुरा, जिला करोली, राजस्थान ने गूगल पर चावल खरीदने के लिए ऑनलाइन इन्क्वायरी डाली थी। आठ जनवरी को रामअवतार के पास एक नंबर से कॉल आई। रामअवतार की एक व्यक्ति ने बात हुई तो उसने खुद को चावल का व्यापारी का बताया। उनकी उस व्यक्ति से चावल खरीदने की 41 टन चावल की डील फाइनल हो गई। उस व्यक्ति ने इसके लिए एडवांस पेमेंट मांगी। उन्होंने राम अवतार के कहने पर उस व्यक्ति के खाते में 8.61 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद उसे उसके साथ हुई ठगी की वारदात का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed