फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cheated of Rs 2.16 lakh in the name of investing money in share market

Panipat News: शेयर बाजार में पैसे लगवाने का नाम लेकर ठगे 2.16 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 2.16 lakh in the name of investing money in share market
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत।
साइबर ठगों ने एक युवक से शेयर बाजार में पैसे लगवाने और अच्छा मुनाफा देने का बहाना बनाकर एक युवक से 2.16 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



थाना साइबर क्राइम पुलिस को दी शिकायत में सतीश निवासी भाटिया कॉलोनी ने बताया कि उसके पास 28 नवंबर 2023 को एक फोन आया। जिसमें फोन करने वाले ने उसे झांसा देते हुए कहा कि वह 216000 रुपये जमा करा देगा तो वे उसकी आईडी बना कर उसके पैसे शेयर बाजार में लागा देंगे । जिससे उसके खाते में 18000 रुपये महीना आते रहेंगे। उसने ठग की बातों में आकर उसके द्वारा वाट्सअप किए खाते नंबर पर 40 हजार रुपये एक चैक द्वारा डलवा दिए। बाकी पैसे छह बार में अपने ऑनलाइन ट्रांजक्शन कर ट्रांसफर कर दिए। जब उसके खाते में पैसे नहीं आए तो एक महीने बाद उसने उन्हें फोन किया। जिस पर उनका फोन नंंबर बंद मिला। इसके बाद पीड़ित तो अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पीडि़त ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed