फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cheated carpet businessman of Rs 1.13 lakh by posing as an army officer

Panipat News: सेना अधिकारी बनकर कारपेट कारोबारी से की 1.13 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Cheated carpet businessman of Rs 1.13 lakh by posing as an army officer
पानीपत। ठगों ने एक कारपेट कारोबारी के पास सेना का अधिकारी बनकर कॉल की। कारपेट कारोबारी को 27 हजार रुपये के कारपेट का ऑर्डर दिया । ठग ने कारोबारी को पेमेंट करने के लिए उसके पास एक लिंक भेजा। कारोबारी ने लिंक पर जैसे ही क्लिक किया उसके खाते से 1.13 लाख रुपये निकाल लिए। कारोबारी ने साइबर अपराध थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है । अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 12 निवासी दीपक गुप्ता ने बताया कि उसका गोहाना रोड पर हैंडलूम शोरूम है। उसके पास 11 जनवरी को एक कॉल आई थी। कॉलकर्ता ने खुद को सेना का अधिकारी बताया और कहा कि उन्हें आर्मी मुख्यालय के लिए कारपेट खरीदना है। उसने कारपेट के 20 पीस का ऑर्डर दिया। इसकी पेमेंट 27 हजार रुपये बनती थी। कॉलकर्ता ने कहा कि वो एनएफएल में ये कारपेट भेज दे। उसने रिक्शा में माल भेज दिया। एनएफएल के गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने रिक्शा को रोक लिया। उसने कॉलकर्ता को इस बारे में बताया कि उसने कहा कि गेट पास बनवाना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें पेमेंट करनी होगी। वो उसके पास गुगल पे से पेमेंट कर रहे हैं। कॉलकर्ता ने उसके पास एक लिंक भेजा और कहा कि आर्मी पेमेंट इसी लिंक से करती है। ये सेना के नियम है। इस लिंक पर क्लिक कर उसको खाता खोलना होगा। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया उसके खाते से 1.13 लाख रुपये निकल गए। उसको अपने साथ ठगी का अहसास हो गया। इसके बाद उसका ठग से संपर्क नहीं हुआ। उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed