फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Charging station will be inaugurated next month, 70 percent work completed

Panipat News: अगले माह होगा चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन, 70 प्रतिशत काम पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Charging station will be inaugurated next month, 70 percent work completed
पानीपत। मार्च में पुराने बस स्टैंड पर बन रहे चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन होगा। 10 करोड़ में बन रहे इस चार्जिंग स्टेशन का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वायरिंग व मशीन इंस्टॉलेशन का काम पूरा हो चुका है। फिलहाल सेंटर पर फर्श का काम चल रहा है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने एजेंसी के ठेकेदार से कार्य की प्रगति की रिपोर्ट भी मांगी है। चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा होने पर शहर को नई 40 इलेक्टि्रक बसें मिलेंगी।
विज्ञापन

फिलहाल शहर में पांच इलेक्टि्रक बसों का संचालन किया जा रहा है। इनके सफल संचालन से परिवहन निगम आश्वस्त हैं। 40 नई इलेक्टि्रक बसों का संचालक शहर के लोकल रूट पर भी होगा। इससे बाहरी क्षेत्रों से शहर में आने वाले यात्रियों व छात्रों को काफी लाभ होगा। परिवहन निगम की सेवाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन

फिलहाल सिवाह स्थित नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा तक पांच इलेक्टि्रक बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों में प्रतिदिन लगभग तीन हजार यात्री सफर करते हैं। एक साल से यह सेवा चल रही है। सिटी सर्विस सेवा को काफी कामयाब भी माना गया है। इससे परिवहन को प्रतिदिन 50-60 हजार रुपये की आमदन भी हो रही है। नई 40 इलेक्टि्रक बसें मिलने से यह आमदन कई गुना तक बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बसों को बापौली, सनौली, मतलौडा, अहर कुराना, सींक व समालखा क्षेत्र में भी चलाया जाएगा। जिले के बाहरी गांव से आने वाले छात्रों की काफी परेशानियां भी दूर होंगी। संभावना जताई जा रही है कि मार्च के प्रथम सप्ताह में चार्जिंग प्वाइंट का उद्घाटन होगा मार्च में ही शहर को नई इलेक्टि्रक बसों की सौगात मिलेगी


वर्जन-
जेबीएम के पानीपत के प्रतिनिधि शमशेर सिंह ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन का काम 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब फर्श समेत दूसरे काम किए जा रहे हैं। मार्च में चार्जिंग स्टेशन के उद्घाटन की उम्मीद है। इसके बाद शहर को नई इलेक्टि्रक बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed