फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Changed schedule of clean survey, now team will come in March to inspect

स्वच्छ सर्वेक्षण का बदला शेड्यूल, अब मार्च में निरीक्षण करने आएगी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:29 AM IST
विज्ञापन
Changed schedule of clean survey, now team will come in March to inspect
पानीपत। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का शेड्यूल बदल गया है। अब केंद्र से निरीक्षण टीम मार्च के महीने में शहर की स्वच्छता का जायजा लेने के लिए आएगी। खास बात यह है कि इससे निगम को भले ही अपनी अधूरी तैैयारियों को पूरा करने का समय मिला हो लेकिन अबकी बार निगम के सामने 6000 की बजाए 7500 अंकों की कठिन अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा। जिसके लिए निगम अभी से अपनी तैैयारियों में जुट गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम के सर्वेक्षण को आगे बढ़ाने का कारण कोरोना संक्रमण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 7500 अंकों का होगा। इसमें सर्विस लेवल प्रोग्रेस 3000 अंकों का होगा, जबकि सिटीजन वॉइस एवं सर्टिफिकेशन 2250-2250 नंबर के होंगे। इस बार सिटीजन वॉइस में स्वच्छता एंथम, वॉइस ऑफ सीनियर सिटीजन, आपातकाल मैनेजमेंट जैसे नई कैटेगरी को जोड़ा गया है। वहीं, सर्विस लेवल प्रोग्रेस में डिजिटल ट्रेकिंग और सफाई मित्रा सुरक्षा अभियान को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पूरा फोकस प्लास्टिक बैग पर रहेगा
अबकी बार नगर निगम स्वच्छ एप, स्वच्छता एंथम का प्रचार करवा रहा है। जिसमें लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे प्लास्टिक बैनर या प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे। इस बार सफाई जागरुकता का प्रचार वॉल पेंटिंग से किया जा रहा है। वहीं, अधिकारी डंपिंग यार्ड से कचरे के पहाड़ों को खत्म करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में 185 वें स्थान पर रहा पानीपत-
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में देशभर से एक से दस लाख तक की जनसंख्या वाली 372 यूएलबी यानी अर्बन लोकल बॉडी ने भागीदारी दर्ज की थी। इसमें पानीपत को 185 वां स्थान मिला था। जबकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में पानीपत को इसी जनंसख्या कैटेगरी के हिसाब से 196 वें नंबर पर था। जिससे पानीपत ने अबकी बार सर्वेक्षण में 11 पायदान ऊपर खिसकता हुए अपनी रैंकिंग में सुधार किया था।
प्रदेश में रहा है सातवां नंबर
इस सर्वेक्षण में प्रदेश भर की बात करें तो दस लाख जनंसख्या वाली इस कैटेगरी वाली 17 यूएलबी ने भाग लिया था। इसमें से पानीपत को अबकी बार सातवां स्थान मिला है, जबकि 2020 की बात करें तो उसमें पानीपत 11 वें नंबर पर था। इस हिसाब से पानीपत ने प्रदेश के साथ देश भर में भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।

वर्जन-
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव हुआ है। अब स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम मार्च में आएगी। वहीं, निगम ने अपने स्तर पर पूरी तैयारियां कर ली हैं। लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है।
कविता कादियान, सिटी टीम लीडर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed