फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Change in weather, it will be cloudy today

Panipat News: मौसम में बदलाव, आज छाए रहेंगे बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Change in weather, it will be cloudy today
पानीपत। पिछले तीन दिनों से हवा तेज रफ्तार से चल रही थी। रविवार को हवा की रफ्तार कम होकर छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। इससे तेज धूप निकल आई। जिससे दिन का तापमान बढ़ा और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहा। मौसम विशेषज्ञ ने अभी ठंड से राहत न मिलने की बात कही है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि इस सप्ताह बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। जिससे तापमान घटता-बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन

इस बार मौसम लगातार परिवर्तनशील रहा है। कभी तेज हवा तो कभी आसमान में बादल छा जाते हैं। पिछले तीन दिन से 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा रविवार को कम हुई। हवा की रफ्तार कम होने से दिन के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

रविवार इस बार की सर्दी सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिनभर तेज धूप निकलने और हवा की रफ्तार कम होने से दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा है। जिससे लोगों ने भी राहत की सांस ली है। कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग का अनुमान है कि अगले सप्ताह में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की रफ्तार घटती-बढ़ती रहेगी। जिससे तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। फरवरी में बारिश होने की संभावना है। अभी ठंड बनी रहेगी। ठंड बढ़ने से गेहूं का उत्पादन बढे़गा। जिससे गेहूं उत्पादकों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed