{"_id":"6907d23405d9283cd100e1b4","slug":"chanchal-of-haryana-itisha-of-up-and-roshni-of-maharashtra-won-gold-medals-in-wrestling-competition-panipat-news-c-244-1-pnp1012-146500-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कुश्ती मुकाबले में हरियाणा की चंचल, यूपी की इतीशा और महाराष्ट्र की रोशनी ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कुश्ती मुकाबले में हरियाणा की चंचल, यूपी की इतीशा और महाराष्ट्र की रोशनी ने जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराते जिला शिक्षा अधिकार
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में चल रही 69वीं राष्ट्रीय कुश्ती अंडर-19 प्रतियोगिता में दूसरे दिन महिला वर्ग में 68, 72 और 76 किग्रा भार वर्ग में मुकाबले खेले गए। वहीं पुरुष वर्ग में 2,97 व 125 किग्रा भारवर्ग में पहलवानों ने जोर आजमाइश की। महिलाओं में हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र की पहलवानों का दबदबा रहा। वहीं हरियाणा की चंचल ने 72 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल । वहीं, 68 किग्रा भारवर्ग में महाराष्ट्र की रोशनी और 76 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की इतीशा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
दूसरे दिन सबसे पहले महिला वर्ग में 68 किग्रा भारवर्ग में मुकाबले हुए। जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। सेमिफाइनल में महाराष्ट्र ने पंजाब और हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को हराया और फाइनल में महाराष्ट्र की पहलवान रोशनी ने हरियाणा की पहलवान अंकुश को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस भार वर्ग के मुकाबले में अंकुश ने रजत पदक और यूपी की आंशिक यादव और छत्तीगढ़ की दीया बजाज ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। इसके अलावा लड़कियों के 72 किलो भार वर्ग में कुल 18 टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल में हरियाणा ने कर्नाटक को और दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को हराया। फाइनल में हरियाणा ने दिल्ली को हराया। इसमें हरियाणा की पहलवान चंचल ने स्वर्ण पदक, दिल्ली की भारती ने रजत पदक व कर्नाटक की मनीषा और उत्तर प्रदेश की पायल यादव ने कांस्य पदक हासिल किया।
इसके साथ ही लड़कियों के 76 किलो भार वर्ग में कुल 19 टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल में हरियाणा ने कर्नाटका व उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को हराया ।फाइनल में उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को हराया। जिसमें उत्तर प्रदेश की इतीशा ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की सारिका ने रजत पदक व केरल की फिदा फातिमा और राजस्थान की खुशी चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया । आयोजकों की ओर से प्रत्येक भार वर्ग में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2 किलो घी देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि कृष्ण पहलवान (गोल्ड मेडलिस्ट कॉमन वेल्थ गेम), जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा,करण सिंह पूनिया, रविन्द्र अंतिल, डॉ जोगिंद्र सिंह ,खंड शिक्षा अधिकारी विक्रम सहरावत, जयपाल सरोहा ,प्रदीप कादयान, राकेश ,वो बिजेंद्र पूनिया मौजूद रहे ।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में हुए मुकाबले के विजेता
पुरुष वर्ग में 92 किग्रा भारवर्ग में कुल 19 टीमों ने भाग लिया। जिसमें दिल्ली के हर्ष दलाल ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश के अनमोल ने रजत पदक और उत्तर प्रदेश के वंश व हरियाणा के देव ने कांस्य पदक जीते। 97 किलो भार वर्ग में कुल 20 टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइपल में हरियाणा ने राजस्थान व पंजाब ने महाराष्ट्र को हराया। फाइनल में पंजाब ने हरियाणा को हराया। जिसमें पंजाब के सरबजोत ने स्वर्ण पदक, हरियाणा के हर्ष दहिया ने रजत पदक व राजस्थान के दीपक और दिल्ली के नीरज सिंह छोकर ने कांस्य पदक हासिल किया । लड़कों के 125 किलो भार वर्ग में कुल 22 टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश व राजस्थान ने दिल्ली को हराया। फाइनल में हरियाणा ने दिल्ली को हराया। जिसमें हरियाणा के अमन ने स्वर्ण पदक, दिल्ली के प्रिंस ने रजत पदक व उत्तर प्रदेश के सत्यम पाल और महाराष्ट्र के प्रशांत ने कांस्य पदक हासिल किया ।