फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chance of rain for three days from today, Panipat

आज से तीन दिन बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Chance of rain for three days from today, Panipat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। प्रदेश सहित जिले में नौतपा के प्रभाव से बीते पांच दिनों से गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। शनिवार को भी गर्मी के तेवर तेज रहे। हालांकि सुबह के समय धूलभरा वातावरण रहा लेकिन मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा। वहीं, अधिकतम तापमान में भी करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 30 मई रात से 2 जून तक झमाझम बारिश की संभावना जताई है। साथ ही अंधड़ व बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 29 मई तक मौसम खुश्क और गर्म रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन यास जो कमजोर हुआ है और डिप्रेशन बन रहा है। उसके आंशिक प्रभाव से नमी वाली हवाएं बिहार, उत्तर प्रदेश होते हुए 30 मई तक हरियाणा पहुंचने की संभावना है। जिससे प्रदेश में 30 मई रात से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ जो अब पाकिस्तान में है, उसके आंशिक प्रभाव से राजस्थान के उपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना से हरियाणा में 30 मई देर रात से 2 जून तक बीच-बीच में आंशिक बादल, गरज-चमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

पानीपत का तापमान
नौतपा के पांचवें दिन शनिवार को अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शनिवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। पूरे दिन तेज धूप का सामना करना पड़ा जिससे वातावरण में नमी की मात्रा 40 तक प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतपा के प्रभाव से पांच दिन से तेज गर्मी बनी हुई है। 30 मई की शाम तक मौसम खुश्क व गर्म रहेगा। 30 मई की रात से मौसम बदलने व धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश या बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। - डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed