फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CET exam will be held at 55 centers in the district, preparation is in full swing

Panipat News: जिले में 55 केंद्रों पर होगी सीईटी की परीक्षा, तैयारी तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
CET exam will be held at 55 centers in the district, preparation is in full swing
पानीपत। जिले में 26 और 27 जुलाई को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए तैयारियां तेज चल रही हैं। यह परीक्षा प्रातः और सायंकाल दो सत्रों में होगी। जिले में 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें करीब 50 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सीईटी की परीक्षा पूर्णतः नकल रहित हो। फिर भी यदि कोई परीक्षार्थी नकल कराता या करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा अधिकारी के साथ मिलकर पेपर लीक करने का षड्यंत्र रचता है तो दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर नकल व अनुचित तरीकों की चेकिंग के लिए एचसीएस स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में उड़नदस्ते तैनात रहेंगे। प्रत्येक अभ्यर्थी की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले तलाशी ली जाएगी और सभी की वीडियोग्राफी होगी। 26 और 27 को आयोजित होने वाली सीईटी की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को रेलवे स्टेशन व बस अड्डे से परीक्षा केंद्र तक लाने और ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीईटी की परीक्षा का आयोजन करवाना एक महत्वपूर्ण विषय है। इसमें सभी अधिकारी गंभीर होकर कार्य करें। किसी भी जगह से पेपर लीक और परीक्षा केंद्र से नकल करने जैसे अनुचित कार्य नहीं होने चाहिए। किसी भी तरह की शंका के समाधान के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारियों के साथ संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा रोडवेज की ओर से निशुल्क बस सेवा का प्रबंध
परीक्षा के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से निशुल्क बस सेवा प्रदान की जाएगी। यह सेवा अभ्यर्थियों को उनके नजदीकी जिला स्तरीय बस अड्डे से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और वापसी के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी।

प्रदेश के 24 डिपो और 13 उप-डिपो से संचालित लगभग 9200 बसें चलाई जाएंगी। जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर आवंटित किया गया है, उनके लिए इंटरचेंज प्वाइंट की विशेष व्यवस्था की गई है। महिला अभ्यर्थी एक पारिवारिक सदस्य के साथ भी निःशुल्क बस सेवा का लाभ ले सकेंगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को घर से ही निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पहले और एक दिन बाद भी यह सुविधा दी जाएगी। रात्रि विश्राम के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवासीय व्यवस्था की जाएगी। असुविधा की स्थिति में तुरंत सहायता के लिए हर जिले में टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा।




पंजीकरण व अग्रिम सीट बुकिंग कराएं अभ्यर्थी
उपायुक्त ने बताया कि अपने साधनों से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी अपना पंजीकरण करवाएं ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सरकारी सहायता मिल सके। अग्रिम सीट बुकिंग के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर अपना विवरण दर्ज कर सीट बुक करें। इसके लिए रोडवेज विभाग ने सभी अभ्यर्थियों के लिए बसों के पंजीकरण का पोर्टल खोला है जहां परीक्षार्थी बसां के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इससे रोडवेज विभाग को अलग-अलग जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों की संख्या का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed