फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CET: 176 buses deployed on 11 clusters to take the candidates to Sonipat

सीईटी : अभ्यर्थियों को सोनीपत ले जाने के लिए 11 क्लस्टर पर 176 बसें लगाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 03:54 AM IST
विज्ञापन
CET: 176 buses deployed on 11 clusters to take the candidates to Sonipat
पानीपत। सीईटी के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली है। इस संबंध में प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों के साथ वीरवार को एक के बाद एक तीन मैराथन बैठक की। इसमें पानीपत के अभ्यर्थियों को सोनीपत स्थित परीक्षा केंद्र तक ले जाने और दूसरा पानीपत में आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्राें तक लाने व ल जाने के साथ परीक्षा शांतिपूर्वक कराने की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। पानीपत से रोडवेज बसों में सोनीपत 42,114 अभ्यर्थी जाएंगे। वहीं इतने ही अभ्यर्थी पानीपत आएंगे।
विज्ञापन

प्रशासन के मुताबि पानीपत में जींद जिले से करीब 12 हजार अभ्यर्थी आएंगे। करीब तीन हजार अभ्यर्थी दूसरे राज्यों से आएंगे। इनके लिए रोडवेज ने बस अड्डों, रेलवे स्टेशन पर बसों, थ्री व्हीलर व अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई है। ये मतलौडा से होते हुए पानीपत के सेक्टर 13-17 में पहुंचेंगे। जहां से उन्हें बसों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों तक ले जाया जाएगा। इसके लिए बसों के आठ क्लस्टर बनाए हैं। अभ्यर्थियों के लिए सेक्टर 13-17 में हल्के जलपान की सुविधा भी है। पानीपत से सोनीपत के लिए परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 176 बसों की व्यवस्था की है। इसके लिए 11 क्लस्टर बनाए हैं। ये नया व पुराना बस अड्डा, समालखा, मडलौडा, इसराना, बापौली, कुराना, बबैल, चुलकाना, सनौली व उरलाना खुर्द बनाए हैं। प्रत्येक सत्र में करीब 10,572 अभ्यर्थी परीक्षा देने जाएंगे। रोडवेज डिपो महाप्रबंधक विक्रम कांबोज ने बताया कि जिला से 42,114 अभ्यर्थी सोनीपत परीक्षा देने जाएंगे। इनमें 26 जुलाई को सुबह के सत्र में 10,558 व सायं के सत्र में 10,452 अभ्यर्थी बसों के माध्यम परीक्षा देने जाएंगे। 27 जुलाई को सुबह के सत्र में 10,532 व सायं के सत्र में 10552 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

ये रहेगा परीक्षा का समय

सीईटी परीक्षा के लिए प्रातकाल के सत्र में 10 से 11:45 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। जिसका रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:30 बजे होगा। अभ्यर्थी के लिए 9:15 मिनट के बाद परीक्षा केंद्र में कोई प्रवेश नहीं होगा। इसी तरह सायं के सत्र में दोपहर बाद 3:15 से सायं पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसका रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12:45 बजे होगा। दोपहर बाद 2:30 बजे के बाद कोई भी प्रवेश नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों के लिए 23 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं। अभ्यर्थियों को केंद्र पर कुछ भी ले जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी और आयोग के सदस्य ने बैठक ली
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा ने वीरवार को जिला सचिवालय में केंद्र अधीक्षकों व अधिकारियों की बैठक ली। इसमें हर विषय पर बारीकी से चर्चा की। उन्होंने केंद्र अधीक्षकों को पारदर्शी और नकल रहित परीक्षा कराने के निर्देश दिए। ओएमआर शीट और प्रश्न-पत्र के बॉक्स उनके कोड के अनुसार एक ही स्थान पर रखे जाएं। एक कोड के बॉक्स अलग-अलग जगह पर नहीं होने चाहिए। ट्रेजरी से लेकर परीक्षा केंद्र तक हर जगह बॉक्स रखने, खोलने की वीडियोग्राफी की जाए। अभ्यार्थियों की हाजिरी लगवाने की विशेष व्यवस्था की जाएं।

पुलिस ने कसी कमर
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने वीरवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सीईटी की सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को परीक्षा शांतिपूर्वक कराने के साथ यातायात व्यवस्था पर काम करना होगा। जिला में 23 स्थानों पर 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला पुलिस के 774 जवान व अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। यातायात व्यवस्था के लिए डीएसपी ट्रैफिक सुरेश कुमार सैनी को निर्देश दिए है। विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। पुलिस शहर के सभी होटल, पीजी, साइबर कैफे व फोटोस्टेट की दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाएगी।
अभ्यर्थी इसका रखें ध्यान :-
-एक स्पष्ट रूप से मुद्रित रंगीन प्रवेश पत्र (दोनों तरफ एक ही ए-4 पृष्ठ पर) साथ लाएं। जिस पर ए चिह्न पर आपकी नवीनतम रंगीन फोटो चिपकाई गई हो तथा जो स्वयं सत्यापित हो।
- एक मूल फोटो पहचान पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, आदि) साथ लाएं। फोटोकॉपी/डिजिटल प्रतियां स्वीकार्य नहीं हैं।

-सुरक्षा जांच और तलाशी के कारण होने वाली देरी से बचने के लिए परीक्षा स्थल पर समय से पहले पहुंचें।

-परीक्षा के दिन से पहले अपने परीक्षा केंद्र का स्थान जांच लें और सत्यापित कर लें।

-यदि आपने धार्मिक/परंपरागत पोशाक या ऐसी वस्तुएं पहन रखी हैं जिनकी अतिरिक्त तलाशी की आवश्यकता हो सकती है तो निर्धारित समय से कुछ समय पहले रिपोर्ट करें।


-परीक्षा शुरू होने के पांच मिनट के भीतर सुनिश्चित करें कि टेस्ट बुकलेट के सभी पृष्ठ ठीक से मुद्रित हैं और टेस्ट बुकलेट कोड और ओएमआर शीट सीरियल नंबर मेल खाते हैं।

-एचएसएससी द्वारा अपनी वेबसाइट, विज्ञापन, एडमिट कार्ड, ओएमआर शीट और प्रश्न पुस्तिका पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
-परीक्षा कक्ष से बाहर जाने से पहले ओएमआर शीट और प्रश्न पुस्तिका सौंप दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed