फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cesarean delivery will start next week in Samalkha

Panipat News: समालखा में अगले सप्ताह शुरू होंगी सिजेरियन डिलीवरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Cesarean delivery will start next week in Samalkha
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्लानिंग पर काम कर रहा है। अब समालखा अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी शुरू होने की तैयारी है। अस्पताल में बेहोशी विशेषज्ञ, सर्जन, गायनोकॉलोजिस्ट और बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जा चुकी है। यहां का ऑपरेशन थियेटर भी तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने अगले सप्ताह से समालखा अस्पताल में ही सिजेरियन डिलीवरी शुरू करने के निर्देश हैं। किसी गंभीर स्थिति में ही यहां से प्रसूताओं को सिविल अस्पताल यहां रोहतक पीजीआई रेफर किया जाएगा। अस्पताल के इंचार्ज को हर माह की सिजेरियन और सामान्य डिलीवरी की रिपोर्ट सिविल सर्जन को प्रस्तुत करनी होगी। समालखा अस्पताल में एक साल में 1577 डिलीवरी हुई। मार्च 2022 से मार्च 2023 तक 250 महिलाएं रेफर भी हुईं। अब समालखा अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी शुरू होने से शिशु व मातृत्व मृत्यूदर में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

बाल रोगियों के लिए ओपीडी भी जल्द
समालखा अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद यहां बाल रोगियों के लिए ओपीडी भी शुरू होगी। इसके लिए भी कई साल से प्रयास किए जा रहे थे। सिविल अस्पताल को छोड़ फिलहाल किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं हैं। समालखा अस्पताल में 30 लाख रुपये में शवगृह बनाया जा रहा है। इसका काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की प्लानिंग यहीं पर समालखा और बापौली क्षेत्र के शवों का पोस्टमार्टम कराने की है। अब मात्र सिविल अस्पताल में ही ये सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
समालखा अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी की तैयारी पूरी हो चुकी है। अगले सप्ताह से यहां ये सेवा शुरू हो जाएगी। इसके बाद पोस्टमार्टम की सेवा भी शुरू करेंगे। इसके अलावा ददलाना और बापौली स्वास्थ्य केंद्र को भी अपग्रेड किया जा रहा है।
डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed