{"_id":"649c9fbf290845148f014868","slug":"celebrate-eid-with-peace-and-harmony-panipat-news-c-244-1-sknl1015-1602-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शांति और सद्भाव से मनाएं ईद का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शांति और सद्भाव से मनाएं ईद का त्योहार
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने बुधवार को सनौली थाना क्षेत्र के गांव अधमी, सनौली खुर्द, नवादा आर, नवादा पार, गढ़ी बेसिक, राणा माजरा व जलालपुर में मस्जिदों के इमाम व गांव के मौजिज लोगों से मिलकर ईद को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
सनौली थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि इस मौके पर लोगों ने भी अपने विचार रखे और आश्वासन दिया कि वे शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार को मनाते हुए कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म का त्योहार रहा हो, जिले में अब तक सभी ने एक दूसरे का सम्मान किया है जो आगे भी ऐसे ही बना रहेगा।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने को मध्यनजर थाना प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रत्येक गांव, गली मोहल्ले व कॉलोनियों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। सामाजिक सौहार्द व कानून एवं व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी। कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो इसकी सूचना तुरंत डायल 112 या संबंधित थाना प्रभारी या चौकी इंचार्ज को दें।