फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CCTV cameras will be installed in the market before winter.

Panipat News: सर्दी से पहले बाजार में लगाए जाएंगे सीसीटीवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in the market before winter.
बाजार में घूम रही ई-रिक्शा। संवाद - फोटो : Samvad
- पुलिस व्यवस्था बनाने के साथ-साथ सुरक्षा पर देगी ध्यान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पुलिस ने बाजार में नो एंट्री और वन-वे लागू कर अब सुरक्षा की दिशा में काम शुरू कर दिया है। सर्दी से पहले अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाने की तैयारी है। इसके साथ बाजार को रात को भी सुरक्षा की दृष्टि से खाली न छोड़ने के बारे में जागरूक किया जाएगा। हर बाजार में चौकीदार भी होगा। इन सबके बीच बाजार में नो-एंट्री में भी बाजार में लोड रिक्शा और ई-रिक्शा पहुंच रहे हैं जिससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
थाना शहर प्रभारी दीवान सिंह ने इसके लिए इंसार बाजार का दौरा किया। उन्होंने प्रधानों के साथ बाजार का दौरा कर सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाजार में व्यवस्था बनाई गई है। इंसार बाजार और इसके साथ लगते बाजार में नो एंट्री और अमर भवन बाजार को वन-वे किया गया है। इसके लागू होने के बाद बाजार में भीड़ भी कम हो गई है। अब सुरक्षा की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दुकान व शोरूम पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इससे संदिग्ध लोगों की आसानी से पहचान की जा सकेगी। अब सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में असामाजिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन लाल वधवा और महासचिव गौरव लीखा ने बताया कि दुकानदार प्रशासन और पुलिस के साथ है। वे अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगा चुके हैं। वे आगे भी हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने बाजार में व्यवस्था बनाने पर पुलिस अधिकारियों का आभार भी जताया। मौके पर सुशील भराड़ा, राजेश आहूजा, ठाकुर बांगा, अशोक अरोड़ा, अशोक बतरा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed