फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CCTV cameras will be installed at every booth, will be monitored from the headquarters

Panipat News: हर बूथ पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे, मुख्यालय से रखेंगे नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed at every booth, will be monitored from the headquarters
पानीपत। लोकसभा चुनाव को लेकर वीरवार को पानीपत ग्रामीण व शहरी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। आर्य कॉलेज के खेल के मैदान और आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में यह प्रशिक्षण दिया गया। सामान्य पर्यवेक्षक की रविंद्रन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बूथ पर सुविधाओं के संबंध में चर्चा के क्रम में हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया में कहा कि मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संबंधित पीठासीन अधिकारी को यह सुनिश्चित भी करना होगा। मतदान केंद्र में कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करे। अधिकारी व कर्मचारी चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। पूरी निष्ठा, ईमानदारी से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराएं। इस बार हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्यालय पर बैठे अधिकारियों की भी हर बूथ पर कैमरे के माध्यम से नजर रहेगी। आयोग द्वारा पहली बार वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण अधिकारी जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार और नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नरेंद्र पाल मलिक ने पोलिंग प्रक्रिया के बारे में बारीकी से समझाया।
विज्ञापन


बॉक्स
दो एजेंट की मौजूदगी में मॉक पोल
एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार ने बताया कि मॉक पोल की यह प्रक्रिया मतदान आरंभ होने से पहले यानी सुबह 5:30 बजे दो पोलिंग एजेंट्स की मौजूदगी में शुरू की जानी चाहिए। यदि किसी कारणवश पोलिंग एजेंट मौजूद नहीं है तो 15 मिनट इंतजार के बाद एक एजेंट की मौजूदगी में प्रक्रिया आरंभ करें। यदि एक भी एजेंट उपस्थित न हो तो सुपरवाइजर या सेक्टर ऑफिसर की मौजूदगी, अगर ये भी उपलब्ध न हों तो पूरी टीम मिलकर मॉक पोल की प्रक्रिया को पूरा करें। वीवीपैट से पर्चियां निकालकर उनका सीयू से मिलान करें। मतदान की प्रक्रिया निर्धारित समय पर आरंभ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed