फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CCTV cameras in streetlights, speed limit sign boards to be installed on Chautala Road

Panipat News: स्ट्रीट लाइटों में सीसीटीवी कैमरे, चौटाला रोड पर लगेंगे स्पीड लिमिट का साइन बोर्ड

Thu, 30 Oct 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 30 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras in streetlights, speed limit sign boards to be installed on Chautala Road
अ​धिकारियों की बैठक लेते डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया। स्रोत : सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की बैठक बुधवार को जिला सचिवालय में की गई। इसमें शहर समेत जिले में यातायात की बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए 25 सूत्रीय एजेंडा पर चर्चा की। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए कई अहम निर्णय लेकर काम करने के निर्देश दिए। इनमें शहर की स्ट्रीट लाइटों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया। ताकि रात के समय हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इसके साथ बसाें के फिटनेस व सुरक्षा मानकों की नियमित रूप से जांच की जाएगी। चालकों का आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य किया है।
बैठक में ऑटो रिक्शा स्टैंड, जल निकासी जैसी व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने का फैसला लिया। उपायुक्त ने कहा कि चौटाला रोड पर स्पीड लिमिट साइन बोर्ड लगाने, गांजबढ़ गांव के सामने फुट ओवरब्रिज के नीचे दोनों तरफ कैमरे लगाने और बाबरपुर मंडी फ्लाईओवर पर निगरानी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए। एनएच-44 पर चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने और सिवाह नहर के पास रेलिंग लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सेक्टर-25 और कुराड़ गांव का मार्ग होगा दुरुस्त
उपायुक्त ने मलिक पेट्रोल पंप से महाराजा अग्रसेन चौक सेक्टर-25 तक की सड़क की मरम्मत करने और कुराड़ गांव मार्ग को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ढिंडार गांव से आईओसीएल तक नहर किनारे सड़क निर्माण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि टेंडर अलॉटमेंट के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसी बैरियर का कार्य एक महीने में होगा पूरा
एनएचएआई अंबाला के प्रतिनिधि ने बताया कि सीसी बैरियर का कार्य एक महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने जिले में चल रही सभी बसों की जांच कराने के निर्देश दिए और कहा कि प्रत्येक बस चालक के आईडी कार्ड जारी किए जाएं। स्कूल बसों की फिटनेस व सुरक्षा मानकों की नियमित जांच की जाएं। उपायुक्त ने टोइंग वैन और हाइड्रोलिक क्रेन की खरीद प्रक्रिया की स्थिति की जानकारी ली। एनएच-44 के कट खोलने और गलत पार्किंग की समस्या पर भी अधिकारियों से चर्चा की और कहा कि अनधिकृत वाहन तुरंत उठाकर निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएं। ऑटो रिक्शा स्टैंड, शहर में रेहडिय़ों के लिए अलग स्थान निर्धारित करने, तथा गुरुद्वारा लालो भाई के सामने बने अस्थाई शौचालय को हटाने से संबंधित अद्यतन स्थिति पर भी चर्चा की। उपायुक्त ने रिंग रोड से संबंधित प्रस्ताव पर प्रशासन को शीघ्र आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शहर की कानून-व्यवस्था को मजबूत रखना, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना और शहर को जाम मुक्त बनाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed