फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CBSE will start cyber security course, board experts will train teachers

साइबर सुरक्षा पाठ्यक्रम शुरू करेगा सीबीएसई, अध्यापकों को ट्रेनिंग देंगे बोर्ड के एक्सपर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
CBSE will start cyber security course, board experts will train teachers
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) शिक्षकों को साइबर क्राइम से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए साइबर सुरक्षा पाठ्यक्रम शुरू करेगा। इसके तहत शिक्षकों को बोर्ड के एक्सपर्ट द्वारा साइबर सुरक्षा पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 जुलाई से शिक्षकों के लिए शुरू होने वाला यह कोर्स पूरी तरह से निशुल्क होगा। इतना ही नहीं, प्रशिक्षण को आसान बनाने के लिए 10 भाषाओं में वेबिनार का आयोजन किया जाएगा, ताकि शिक्षक बच्चों को साइबर क्राइम की बढ़ती गतिविधियों के बारे में आसानी से बता सकें।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार 21वीं सदी में इंटरनेट के द्वारा हम विभिन्न डिजिटल गैजेट्स के साथ पूरी दुनिया से जुड़े हैं। इसके तहत ऑनलाइन बैंकिंग, ऑनलाइन शापिंग, वित्तीय लेन-देन के अलावा ऑनलाइन कक्षाएं भी लगाई जा रही हैं। ऐसे में इंटरनेट हैकर भी सक्रिय हो गए हैं। इसको लेकर सीबीएसई ने एक पहल की है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गूगल कक्षाओं का प्रयोग कर शिक्षकों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

साइबर क्राइम की गतिविधियां अधिक बढ़ने के कारण सीबीएसई शिक्षकों आनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में अब साइबर सुरक्षा पर एक ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। पाठ्यक्रम में शामिल पाठ्यक्रम सामग्री और गूगल कक्षा का उपयोग मूल्यांकन वेबिनार आयोजित किया जाएगा। पाठ्यक्रम के जरिए शिक्षक न सिर्फ जागरूक होंगे, बल्कि बचाव के तरीकों से इस तरह की घटनाओं से अपने आप को सुरक्षित रह सकेंगे। वेबिनार बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया गया है। इसमें विशेषज्ञ लाइव रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed