{"_id":"61ef0c5609b5ce4e960dd80b","slug":"cbse-term-1-exam-result-likely-this-week-panipat-news-knl97012665","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई टर्म वन का परीक्षा परिणाम इसी हफ्ते आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई टर्म वन का परीक्षा परिणाम इसी हफ्ते आने की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2021-22 की बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत 10वीं और 12वीं कक्षाओं के पहले टर्म की परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा का इंतजार लाखों विद्यार्थी कर रहे हैं। परिणाम कब घोषित होंगे, इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है। संभावना है कि सीबीएसई 10वीं व 12वीं के पहले टर्म की परीक्षाओं के परिणाम इस सप्ताह घोषित किए जा सकते हैं। पहले टर्म के परिणाम जारी होने के बाद ही दूसरे टर्म की परीक्षाओं को लेकर डेटशीट जारी की जाएगी।
सीबीएसई द्वारा आधिकारिक रूप से टर्म-1 परिणाम की तारीख घोषित न किए जाने के कारण केंद्रीय बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लाखों छात्र-छात्राएं ऑनलाइन सर्च कर रहे हैं। दूसरी तरफ, 10वीं एवं 12वीं के सीबीएसई टर्म-1 के परिणामों की घोषणा 25 जनवरी को किए जाने की बात की जा रही है। वहीं, बोर्ड से परीक्षा नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार नतीजों की घोषणा जनवरी के आखिरी सप्ताह के दौरान किए जाने की पूरी संभावना है। हालांकि, सीबीएसई बोर्ड ने टर्म-1 परिणाम की तिथि और समय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
वहीं, सीबीएसई ने विद्यार्थियों को अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है। सीबीएसई ने कहा है कि विद्यार्थियों को ध्यान देना चाहिए कि सीबीएसई टर्म-1 परिणामों की घोषणा या इससे संबंधित कोई भी अपडेट बोर्ड द्वारा आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा। ऐसे में छात्र पोर्टल पर नतीजों को लेकर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
विज्ञापन
ऐसे देखें सीबीएसई टर्म-1 का परिणाम
इस बीच, सीबीएसई बोर्ड ने पिछले वर्षों की तरह ही सीबीएसई परिणाम देखने के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यार्थी सीबीएसई परिणाम पोर्टल पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त, छात्र भारत सरकार के डिजीलॉकर एप या वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख पाएंगे। इसके लिए छात्रों को गूगल प्ले स्टोर या आइओएस एप स्टोर से डिजीलॉकर एप डाउनलोड करके अपनी आधार संख्या और मोबाइल नंबर से लॉग-इन करना होगा।
सीबीएसई दो चरणों में आयोजित कर रहा परीक्षा
सीबीएसई ने हर वर्ष से अलग इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कोरोना महामारी को देखते हुए दो चरणों में किए जाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में बोर्ड द्वारा टर्म-1 परीक्षाओं का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2021 में किया गया था। टर्म-1 पेपर एमसीक्यू फॉर्मेट में आयोजित किए गए थे। वहीं, टर्म-2 में सब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। टर्म-2 की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में संभावित हैं। सीबीएसई ने हाल ही में आधिकारिक वेबसाइट पर टर्म-2 के सैंपल प्रश्न-पत्र जारी किए हैं।
- सीबीएसई बोर्ड ने टर्म-1 परिणाम की तिथि और समय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि पहले टर्म का परिणाम जनवरी के अंतिम सप्ताह तक जारी किए जाने की संभावना है। ऐसे में छात्रों को कंफ्यूजन की स्थिति से बचने के लिए सलाह दी जाती है कि वे तिथि की ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। - विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।