फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CBSE Class 12 students appear for Legal Studies, Retail exams

Panipat News: सीबीएसई 12वीं के विद्यार्थियों ने दी लीगल स्टडी, रिटेल की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
CBSE Class 12 students appear for Legal Studies, Retail exams
एसडी सीसे स्कूल ​स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े परीक्षार्थी। संवाद
पानीपत। सीबीएसई और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं जारी हैं। सोमवार को सीबीएसई 10वीं के विद्यार्थियों ने पेंटिंग तथा 12वीं के विद्यार्थियों ने लीगल स्टडी, रिटेल की परीक्षा दी। वहीं हरियाणा बोर्ड में 10वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर रहा। हरियाणा बोर्ड के 10वीं के पेपर में कई केंद्रों पर बाहरी तत्वों द्वारा नकल डालने के खूब प्रयास रहे। हालांकि पुलिस कर्मियों की सतर्कता व शिक्षा विभाग के प्रबंधों के चलते नकल के प्रयास नाकाम रहे। निरीक्षण के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। इस दौरान हरियाणा बोर्ड और जिला शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सीबीएसई के 18 और हरियाणा बोर्ड के 75 परीक्षा केंद्र हैं। विभिन्न टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से भी नकल रोकने के व्यापक प्रबंध किए गए थे। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा के नोडल अधिकारी सुरेश बाल्याण ने बताया कि भिवानी बोर्ड सहित जिला शिक्षा विभाग की ओर से गठित टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। निरीक्षण के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

आज इन विषयों की होगी परीक्षा

मंगलवार को सीबीएसई 12वीं कक्षा का बैंकिंग, एनसीसी विषय का पेपर होगा। हरियाणा बोर्ड में 12वीं भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र का पेपर होगा। सीबीएसई की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से और हरियाणा बोर्ड की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान ऑब्जर्वर तथा उड़नदस्तों की टीमों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। परीक्षा में नकल रोकने के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वहीं, बोर्ड ने परीक्षा केंद्र के पास उपद्रव करने पर एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed